{"_id":"ad6e9852-d8d7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-khan-to-miss-his-christmas-date-for-dhoom-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धूम 3' की रिलीज डेट बदली, आमिर अपसेट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धूम 3' की रिलीज डेट बदली, आमिर अपसेट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान अपनी फिल्म रिलीज की डेट चुनकर रखते हैं। इससे उनके फायदा भी मिलता है। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'धूम 3' के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। यह फिल्म अपने तय समय पर रिलीज नहीं होगी।
विज्ञापन
आमिर खान की पिछली तीन फिल्में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थीं और इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर बिजनेस किया था। लेकिन इस बार उनकी प्लानिंग फेल हो चुकी है।
विज्ञापन
आमिर की आगामी फिल्म 'धूम 3' की रिलीज तारीख 17 दिसंबर तय की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार भी आमिर की इच्छा थी कि ठीक क्रिसमस के दौरान ही उनकी फिल्म रिलीज हो, लेकिन कई वजहों से यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का इस बारे में कहना है कि आमिर की यह फिल्म जब भी रिलीज होगी, बड़ी हिट साबित होगी। इसकी वजह यह है कि इस फिल्म में आमिर विलेन बने हैं। उनके इस नए रूप को देखने के लिए दर्शकों के मन में जबर्दस्त जिज्ञासा है।
दूसरी बात यह है कि इसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ जैसी हीरोइन है। नई हीरोइनों की मौजूदगी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जिनका क्रेज अभी तक बरकरार है।