फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan, Sharman Joshi, R Madhavan to return with '3 Idiots' sequel

मुन्नाभाई की तरह 3 इडियट्स की फ्रेंचाइजी बनाएंगे हिरानी!

Mon, 30 May 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan, Sharman Joshi, R Madhavan to return with '3 Idiots' sequel

नए आइडियों के अभाव में फिल्मकार अपनी सफल फिल्मों की कहानियां ही आगे बढ़ाना या नए अंदाज में कहना चाहते हैं। प्रतिभावान राजू हिरानी भी मुन्नाभाई सीरीज के बाद अब 3 इडियट्स को लेकर इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आमिर, माधवन और शरमन की तिकड़ी ने इसके लिए उन्हें स्क्रिप्ट तैयार होने से पहले ही हां कह दिया है।

विज्ञापन


मुन्नाभाई सीरीज की दो फिल्में बनाने और तीसरी के पाइप लाइन में होने के बाद निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी एक और कामयाब फिल्म 3 इडियट्स की फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले खबर थी कि वह 3 इडियट्स का सीक्वल बना सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि हिरानी के पास 3 इडियट्स के तीनों कलाकारों (आमिर खान, आर.माधवन और शरमन जोशी) को लेकर एक कहानी है परंतु वह सीक्वल नहीं है। 3 इडियट्स में हिरानी ने तीन युवकों की कहानी के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था पर चोट की थी। नई कहानी का मुद्दा शिक्षा नहीं होगा।
विज्ञापन


हिरानी तीनों कलाकारों से अपने नए आइडिये को लेकर बातचीत कर चुके हैं और इन ऐक्टरों ने भी उन्हें हरी झंडी दिखा दी है। अब हिरानी अपने साथी राइटर अभिजात जोशी के साथ मिल कर स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। साला खड़ूस के बाद हिरानी फिल्म निर्माण में अधिक से अधिक सक्रिय होने की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि वह अपनी सफल फिल्मों की सीरीज को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं। उनकी अगली फिल्म संजय दत्त की बायोपिक होगी, जिसमें रणबीर कपूर हैं। वहीं मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म को लेकर वह दुविधा में हैं। कुछ साल पहले तीसरी फिल्म का टाइटल मुन्नाभाई चले अमेरिका आया था।

पीके का सीक्वल भी बनाना चाहते हैं हिरानी

Aamir Khan, Sharman Joshi, R Madhavan to return with '3 Idiots' sequel

हिरानी भारतीय राजनीति में मुन्नाभाई को दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। परंतु कुछ तय नहीं हो सका। ऐसे में हिरानी 3 इडियट्स की टीम के साथ नए आइडिये को पर्दे पर उतारने की संभावनाएं टटोल रहे हैं। हिरानी अपनी पिछली फिल्म पीके का सीक्वल बनाने की इच्छा भी व्यक्त कर चुके हैं। साला खड़ूस की रिलीज से पहले उन्होंने स्वीकार किया था कि शुरुआत में मैं पीके-2 बनाना चाहता था मगर कहानी का अच्छा प्लॉट मेरे पास नहीं था। लेकिन उन्होंने माना था 3 इडियट्स को लेकर वह और अभिजात काम कर रहे हैं।

बताया जाता है कि इस आइडिये को फाइनल करने के बाद उन्होंने तीनों ऐक्टरों से बात कर ली है। फिलहाल तय नहीं है कि 3 इडियट्स के दो अन्य सितारे बोमन ईरानी और करीना कपूर को फ्रेंचाइजी में जगह मिलेगी या नहीं। आमिर, माधवन और शरमन तीनों ही अलग-अलग मौकों पर कह चुके हैं कि जब भी 3 इडियट्स के आगे के आइडिये पर हिरानी उन्हें काम करने के लिए बुलाएंगे, वे अवश्य पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed