{"_id":"6704f0707e0ce2634c00afff","slug":"aamir-khan-shared-story-of-amitabh-bachchan-birthday-in-kbc-16-harivansh-rai-bachchan-has-said-this-to-wife-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KBC 16: 'तेजी तुम्हारे लड़का ही होगा, उसके रूप...' आमिर खान ने सुनाया 'बिग बी' के जन्म के समय का रोचक किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 16: 'तेजी तुम्हारे लड़का ही होगा, उसके रूप...' आमिर खान ने सुनाया 'बिग बी' के जन्म के समय का रोचक किस्सा
Tue, 08 Oct 2024 02:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:13 PM IST
सार
केबीसी के सेट पर बिग बी से बात करते हुए आमिर खान ने कुछ बहुत ही दिलचस्प बातें की हैं। ऐसे ही एक प्रोमो वीडियो में आमिर खान बिग बी को हरिवंश राय बच्चन की लिखी कुछ पंक्तियां सुनाईं जो उनके जन्म के समय उन्होंने लिखी थी।
विज्ञापन
आमिर खान, अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
आमिर खान केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर खास एपिसोड के लिए पहुंचे। इस एपिसोड के कुछ प्रोमो वीडियो लगातार शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक प्रोमो वीडियो में आमिर खान बिग बी से पूछते नजर आते हैं कि आपको अपने जन्म के समय से जुड़ा कुछ याद है। इसके बाद आमिर खान ने हरिवंश राय बच्चन की लिखी कुछ पंक्तियां सुनाई जो बिग बी के जन्म के समय उन्होंने लिखी थीं।
विज्ञापन
आमिर खान- अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
बिग बी के जन्म के समय उनके पिता ने कही थी ये बात
इस प्रोमो वीडियो में आमिर कहते हैं, 'सर आज आपका जन्मदिन है। आपको याद है उस दिन जब आप पैदा हुए थे लेकिन उस दिन के बारे में अमित जी के पिता जी ने कुछ चीजें लिखी हैं। तेजी ने जगा के मुझे कहा कि उनके पेट में पीड़ा आरंभ हो गई। ब्रह्म मुहूर्त था, सपना इतना स्पष्ट था और मैं उससे इतना अभिभूत था कि मैं उसे तेजी से बताए बिना न रह सका। तुम्हारा लड़का ही होगा और उसके रूप में मेरे पिता जी की आत्मा आ रही है'।

आमिर खान-जुनैद खान (केबीसी 16)
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर को केबीसी के सेट पर बिग बी ने लगाई थी डांट
आमिर खान ने इस शो में अमिताभ बच्चन से कई सारी हंसी मजाक की बातें कही हैं। आमिर ने कहा कि पिछली बार आमिर खान को अमिताभ बच्चन ने डांट लगाई थी। आमिर ने कहा, 'इस शो में पिछली बार जब मैंने जावेद साहब को फोन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर इसमें से एक हैं। सर ने बोला श्योर न हों तो उत्तर न दें। इसके बाद जैसे ही कट हुआ तो सर ने मुझे ऐसी डांट लगाई कि क्या कर रहे तो तुम अगर उत्तर गलत निकलता तो...'।
Anil Kapoor: वायुसेना दिवस पर अनिल कपूर ने किया जांबाजों को सलाम, बोले- सरहद को सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद

आमिर खान-अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स @SonyTV
आमिर खान ने किया सबसे बड़ा प्रशंसक होने का दावा
एक अन्य प्रोमो वीडियो में आमिर खान अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, 'मेरे पास आपके लिए एक सवाल है। आपको आपकी शादी की तारीख याद है?' इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, 'तीन जून 1973'। इस पर आमिर खान ने जवाब दिया, कोई सबूत तो दीजिए'। इस सवाल ने अमिताभ बच्चन को कुछ समय के लिए चुप होने पर मजबूर कर दिया। इस पर आमिर खान कहते हैं, मेरे पास एक सबूत है। आपकी शादी का कार्ड। मैंने आपको सबूत दिया है कि मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं।