Bigg Boss 18: सिद्धू मूसेवाला को थी अपनी हत्या की भनक? 'बिग बॉस 18' के घर में तजिंदर बग्गा का बड़ा दावा
Bigg Boss 18: सिद्धू मूसेवाला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत आज भी उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को परेशान करती है। इसी बीच 'बिग बॉस 18' के घर में पॉलिटिकल लीडर तजिंदर बग्गा ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत आज भी उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को परेशान करती है। उनकी मौत से पूरे देश को सदमा लगा था। हाल ही में, पॉलिटिकल लीडर तजिंदर बग्गा और अब 'बिग बॉस 18' के प्रतियोगी ने दावा किया कि दिवंगत गायक को एक ज्योतिषी ने उनकी मौत के बारे में चेतावनी दी थी। यहां तक कि उन्हें देश छोड़ने के लिए भी कहा गया था। तजिंदर के इस बड़े दावे ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
तजिंदर बग्गा का बड़ा दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तजिंदर बग्गा को 'बिग बॉस 18' में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करते देखा गया। उन्होंने खुलासा किया कि उनके एक करीबी ज्योतिषी दोस्त ने मूसेवाला को आगे आने वाले खतरे के बारे में बताते हुए देश छोड़ने के लिए कहा था। सिद्धू ने भी ज्योतिषी की बात मान ली और भारत छोड़ने की योजना बना रहे थे। हालांकि, भविष्यवाणी के ठीक आठ दिन बाद गायक को उनके गांव में हथियारबंद लोगों ने मार डाला।
गोली मारकर हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या
तजिंदर ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने दिवंगत गायक को चेतावनी जारी की थी और घटना के बाद ज्योतिषी से संपर्क किया था और उनसे सलाह मांगी थी। 29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मनसा जिले में उनकी कार में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे, और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी।
Anil Kapoor: वायुसेना दिवस पर अनिल कपूर ने किया जांबाजों को सलाम, बोले- सरहद को सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद
सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार कौन?
पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने शुरू में एक असत्यापित फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जिसे बिश्नोई ने अस्वीकार कर दिया था। उसे पंजाब पुलिस ने पकड़ लिया था और अधिकारियों ने उसे हत्या का मास्टरमाइंड माना था। बाद में गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली।
Tulsi Kumar: बड़े हादसे से बाल-बाल बचीं तुलसी कुमार, सेट पर गिरा प्रॉप, दर्द में कराहते हुए वीडियो वायरल
'बिग बॉस 18' के प्रतियोगी
'बिग बॉस 18' की बात करें तो यह आगाज के साथ धमाल मचा रहा है। इस सीजन में नायरा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, गुणरत्ना, सारा अरफीन खान, अरफीन खान, रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन राज, चाहत पांडे, ऐलिस कौशिक, हेमा शर्मा उर्फ विरल भाभी, तजिंदर बग्गा, चुम दरंग, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, मुस्कान बामने, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना शामिल हैं। 'बिग बॉस 18' को आप सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात साढ़े नौ बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा प्रीमियर पर देख सकते हैं।