{"_id":"96c4bd94acf83178060b5d6517777575","slug":"aamir-khan-s-three-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर बोले, मुझसे मेरी तीन शादियों के बारे में पूछिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर बोले, मुझसे मेरी तीन शादियों के बारे में पूछिए
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 12 Dec 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा कम ही होता है कि आमिर खान की जुबान फिसल जाए। लेकिन मंगलवार को मुंबई में फिल्म ‘धूम-3’ के प्रमोशन कार्यक्रम में आमिर कुछ ऐसा कह गए कि बाद में उन्हें खुद अजूबा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल बात पलट दी। हुआ यह कि मीडिया से मुलाकात के कार्यक्रम में आमिर फिल्म के बाकी कलाकारों और निर्देशक विक्टर के साथ पहुंचे थे।
मंच पर अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी थीं। मीडिया लगातार कैटरीना से उनकी शादी, सगाई और प्रेम जैसे सवाल कर रहा था। रणबीर कपूर का नाम लेकर लगातार कैटरीना पर सवाल दागे जा रहे थे।
विज्ञापन
कुछ सवाल सलमान खान को लेकर भी हो रहे थे, जो अभिषेक बच्चन को असहज बना रहे थे। करीब आधे घंटे बाद जब सवालों की झड़ी ‘धूम’ को लेकर कम और कैटरीना-रणबीर को लेकर बढ़ गई तो हंसी-मजाक करते हुए आमिर खान के मुंह से अचानक निकल गया कि यार आप लोग सलमान, कैटरीना और रणबीर कपूर को लेकर ही बातें करते हो।
विज्ञापन
उनकी शादी की आप लोगों को बड़ी चिंता है। आप लोग मुझसे मेरी बाकी तीन शादियों के बारे में क्यों नहीं पूछते? इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता अचानक आमिर खड़े हो गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो गई।
उल्लेखनीय है कि आमिर का इशारा अपने धर्म को लेकर था, जिसमें उन्हें चार शादियां करने की इजाजत है। आमिर क्या कह गए, यह बात उन्हें मुंह खुलने का बाद समझ आई और उन्होंने आगे चुप रहना बेहतर समझा।
आमिर इन दिनों अपनी दूसरी पत्नी किरण राव के साथ रह रहे हैं, जिनसे उनका दो साल का बेटा आजाद भी है। इससे पहले आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना को तलाक दे दिया था, जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं।
आमिर बहुत संजीदा इंसान माने जाते हैं और उनके मुंह से निकली ‘बाकी तीन शादियों की बात’ लोगों को चौंकाने के लिए काफी थी।