{"_id":"65db0b9f07268fce51013b6b","slug":"aamir-khan-recently-said-that-we-can-t-stop-ai-technology-at-the-promotional-event-of-laapataa-ladies-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: एआई तकनीक के बारे में कुछ ऐसा सोचते हैं आमिर खान, जानिए क्या बोल गए?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: एआई तकनीक के बारे में कुछ ऐसा सोचते हैं आमिर खान, जानिए क्या बोल गए?
Sun, 25 Feb 2024 03:14 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 03:14 PM IST
सार
आमिर खान कहते हैं‘आप चाहे किसी भी पेशे में हों,नई तकनीक को अपनाने से पीछे नहीं हट सकते। आपको नई तकनीक को अपनाना होगा। इस पर अंकुश नहीं लगा सकते।
विज्ञापन
aamir khan
- फोटो : instagram
विस्तार
आमिर खान और किरण राव इन दिनों फिल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ‘लापता लेडीज’ का निर्देशन किरण राव ने किया है। हाल ही में आमिर इसकी एक प्रमोशनल इवेंट में अपने विचार साझा करते नजर आए। आमिर खान ने एआई यानी आर्टिफिशल टेक्नोलाॅजी और फिल्मों में इसके इस्तेमाल के बारे में अपने विचार रखे।
तकनीकी युग है यह
आमिर खान ने बताया,‘आज का युग तकनीकी युग है। हम अपने इर्द-गिर्द आए दिन नई तकनीक को देखते हैं। इस वक्त एआई तेजी से पूरी दुनिया में अपने पांव फैला रहा है। जब हम आगे बढ़ेंगे, तब पता चलेगा कि आगे और क्या हो सकता है? सच कहूं तो टेक्नोलाॅजी के मामले में मैं थोड़ा पीछे हूं। मेरी जिंदगी तो कहानियों के आसपास ही घूमती रहती है।’
यह भी पढ़ें: Gangubai kathiawadi: आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को दो वर्ष पूरे, निर्माताओं ने वीडियो साझा कर मनाया जश्न
विज्ञापन
नई तकनीक को अपनाना होगा
नई तकनीक को अपनाने का जिक्र करते हुए आमिर खान कहते हैं‘आप चाहे किसी भी पेशे में हों,नई टेक्नोलाॅजी को अपनाने से पीछे नहीं हट सकते। आपको नई तकनीक को अपनाना होगा। इस पर अंकुश नहीं लगा सकते। इसे रोकने या इससे भागने का कोई मतलब नहीं है। इसकी बजाय आपको यह सीखना होगा कि इस नई तकनीक के साथ आप आगे कैसे बढ़ सकते हैं। आप अपने काम या व्यापार को इससे आगे कैसे बढ़ा सकते हैं।’ किरण ने भी बताया कि वह नहीं जानतीं कि एआई से असल में क्या हो सकता है? इतना तो है कि इसे रोका नहीं जा सकता। हमें यह देखना होगा कि इसका बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जाए।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शाहिद के करियर की बनी तीसरी बड़ी हिट, जाने फिल्म की कमाई
मजेदार है फिल्म की कहानी
किरण की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में दो दुल्हनों की अदला-बदली होने की मजेदार कहानी है। इसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवाॅर्ड विनिंग स्टोरी पर आधारित है। इसकी पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गानों को दर्शकों ने पसंद किया है। अब इंतजार है फिल्म की रिलीज का,जो मार्च में होने वाली है।