फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan kareena kapoor khan starrer Laal Singh Chaddha song shoot in chandigarh

चंडीगढ़ में रोमांटिक हुए आमिर- करीना, 'लाल सिंह चड्डा' के गाने का शूट हुआ पूरा

Sat, 30 Nov 2019 05:01 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 30 Nov 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
aamir khan kareena kapoor khan starrer Laal Singh Chaddha song shoot in chandigarh
laal singh chaddha - फोटो : social media

चंडीगढ़ में फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' के रोमांटिक गाने की शूटिंग खत्म करने के बाद अब फिल्म की टीम फिल्म के अगले  शेड्यूल  के लिए  अमृतसर रवाना हो गई है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी  फ़िल्म 'लाल सिंह चड्डा' की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल पंजाब के चंडीगढ़ में की जा रही थी जहां आमिर खान और करीना कपूर पर एक रोमांटिक गाने को फ़िल्माया गया है। चंडीगढ़ में शूटिंग पूरी करने के बाद, अब फ़िल्म की सम्पूर्ण टीम ने 8 दिनों के शेड्यूल के लिए अमृतसर शहर का रुख कर लिया है जहाँ फ़िल्म के अन्य भाग को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि आमिर खान के लिए यह फ़िल्म बेहद खास है और अभिनेता ने फ़िल्म के लुक में ढलने के लिए खुद पर कड़ी मेहनत भी की है जिसकी एक झलक हाल ही में अभिनेता द्वारा साझा की गई थी। आमिर खान और करीना कपूर खान फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है जिसके लिए प्रशंसक ख़ासा उत्साहित हैं। यह जोड़ी प्रशंसको की पसंदीदा है और '3 इडियट्स' जैसी कई फिल्मों में एक साथ नज़र आने के बाद, अब 'लाल सिंह चड्ढा' में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएगी।
विज्ञापन


फिल्म 'लाल सिंह चड्डा', 1994 की प्रतिष्ठित हॉलीवुड क्लासिक और अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा 'फॉरेस्ट गंप' से प्रेरित है, जिसमें सुपरस्टार अपनी प्रथा को जारी रखते हुए एक अनदेखे अवतार में अपने प्रशंसकों से रूबरू होंगे। अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जा रही है।  फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed