फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Is Like A Child In Dhoom 3 Set- Abhishek Bachchan

बच्चों सी हरकतें करते हैं आमिर : अभिषेक बच्चन

Mon, 25 Mar 2013 12:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 25 Mar 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Is Like A Child In Dhoom 3 Set- Abhishek Bachchan

माना जाता है कि वास्तविक जिंदगी में आमिर खान काफी गंभीर व्यक्ति हैं और केवल गंभीर काम ही करते हैं।

विज्ञापन


लेकिन धूम 3 में उनके को स्टार अभिषेक बच्चन की मानें तो आमिर खान बिल्कुल बच्चे की तरह हैं और उनके दिल में आज भी एक बच्चा ही छिपा बैठा है।

अभिषेक बच्चन बताते हैं कि आमिर खान बहुत शरारती हैं और वास्तविक जिंदगी में उनकी तरह फनी व्यक्ति और कोई नहीं होगा।

अभिषेक बच्चन आमिर के साथ इन दिनों 'धूम 3' की शूटिंग कर रहे हैं और वे बताते हैं कि आमिर खान सेट पर बहुत शरारत करते हैं। वे ऐसे-ऐसे जोक्स सुनाते हैं, जिन्हें सुन कर सभी खूब हंसते हैं।


साथ ही आमिर तरह तरह के फनी फेशियल एक्सप्रेशन बनाने में उस्ताद हैं, यही नहीं वह कई फिल्मी कलाकारों की नकल भी उतारते हैं।

साथ ही उन्हें कई गेम्स खेलने का भी शौक है। मौका मिले तो वे सेट पर प्रैंक्स भी खेलते हैं।

इससे स्पष्ट है कि आमिर खान के दिल में अब भी एक बच्चा है। और वे जम कर अपने इस बचपने का मजा लेते हैं।

अभिषेक बच्चन मानते हैं कि आमिर खान से उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।

बकौल अभिषेक मेरे पापा अमिताभ हमेशा आमिर की तारीफ करते थे तो उस वक्त मुझे समझ नहीं आता था क्यों करते हैं। लेकिन अब मैं यह समझ पा रहा हूं कि पापा आमिर के फैन क्यों हैं।  
विज्ञापन


आमिर अपने काम को लेकर काफी कांशस रहते हैं और उनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।

अभिषेक ने दावा किया है कि धूम 3 में आमिर का दर्शक वह अंदाज देखेंगे जो उन्होंने अब तक कभी नहीं देखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed