तो क्या अब सलमान खान अपनी पैंट उतारेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों आमिर खान की फिल्म पीके के पहले पोस्टर की चर्चाएं चारों ओर हैं। हर कोई उनके न्यूड होने की बात कह रहा है। इस पर टिप्पणी करते हुए आमिर ने सलमान को एक चुनौती दे दी।
आमिर ने मजाकिया लहजे में कहा कि "धूम-3 में मैंने हैट पहनी थी और मेरे दोस्त सलमान ने हैट पहन कर मेरी फिल्म का प्रमोशन किया था। और अब जब मैंने पीके के पोस्टर में कुछ नहीं पहना तो सलमान भी ये करके दिखाएं तब तो मानूं कि वह मेरे दोस्त हैं। इस बात पर सलमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
शाहरुख पर भी टिप्पणी
पीके के पहले पोस्टर पर शाहरुख खान ने इसे हल्का पोस्टर बताया था। उस समय तो आमिर कुछ नहीं बोले थे लेकिन अब उनकी प्रतिक्रिया आई है।
आमिर से जब शाहरुख़ की इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गयी तो पहले आमिर बोले कि मेरे ज़ेहन में इस बात के कई जवाब आ रहे हैं, लेकिन मैं कहूंगा नहीं। मेरा चुप रहना ही बेहतर है। फिर आमिर ने कहा कि आप सब जानते हैं कि जो शख़्स दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है उसका क्या होता है। यानी आमिर ने इशारों में ही शाहरुख को जवाब दे दिया है।
दूसरे पोस्टर में शांत करने की कोशिश
पीके फिल्म के पहले पोस्टर के आने के बाद भले ही आमिर खान ने कहा कि अगले पोस्टर में यह रेडियो भी हट जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दूसरे पोस्टर में आमिर पूरी वेश-भूषा में हैं।
इस पोस्टर में आमिर एक बैंड लिए खड़े हैं। आमिर ने इस पोस्टर पर यह भी कहा कि फिल्म रिलीज के पहले कई पोस्टर आते रहेंगे। पोस्टर ऐसे रहेंगे जो आपको चौंका दें।