आमिर खान ने की संगीतकार वनराज भाटिया पर आधारित प्रोजेक्ट की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर व्यस्त हैं। पिछले साल अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद से एक्टर अपनी इस फिल्म के लिए बेहद सर्तकता बरत रहे हैं। यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप से प्रेरित बताई जा रही है। इसी बीच आमिर ने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। आमिर ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि जल्द ही महान संगीतकार वनराज भाटिया पर आधारित प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।
आमिर खान ने मंगलवार को देर रात ट्वीट कर कहा, महान संगीतकार वनराज भाटिया पर आधारित बुक प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह खालिद मोहम्मद द्वारा लिखित होगी। इस प्रोजेक्ट की पहल मेरे दोस्त दिलीप ताहिल ने की है।
Hey guys,
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 24, 2019
Happy to announce a book project on the great music composer Vanraj Bhatia, to be written by Khalid Mohamed, at the initiative of my friend Dalip Tahil.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में वनराज भाटिया की तंगहाली में जीवन व्यतीत करने की खबर सामने आई थी। भाटिया मुंबई के अपने घर में अकेले रहते हैं। छोटे-मोटे काम के लिए भी उन्हें मदद की जरुरत होती है। कभी पड़ोसी तो कभी किसी मददगार की बदौलत वह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से वनराज की मदद के लिए काफी लोग सामने आए। वनराज भाटिया को निर्देशक श्याम बेनेगल की पहली पंसद माना जाता है। श्याम बेनेगल की कई फिल्मों जैसे अंकुर, भूमिका और टीवी सीरीज यात्रा और भारत की खोज का संगीतर वनराज ने दिया।
पढ़ें: अमिताभ-दिलीप के साथ काम कर चुका एक्टर दाने-दाने को हुआ मोहताज, हालत देख आ जाएगा रोना