फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan and Sanjay Dutt in third poster of PK

आ गया आमिर की 'पीके' का तीसरा अजीब पोस्टर

Tue, 16 Sep 2014 03:57 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan and Sanjay Dutt in third poster of PK

आमिर खान की फिल्म पीके का तीसरा पोस्टर भी जारी हो गया है। इस पोस्टर में आमिर खान ने पुलिस की बिल्कुल ढीली-ढाली वर्दी पहनी हुई है। वर्दी को देखकर लग रहा है कि वह किसी बहुत मोटे आदमी की वर्दी है और आमिर को जबर्दस्ती पहना दी गई है।

विज्ञापन


पोस्टर में आमिर के खड़े होने का अंदाज भी निराला है। वह बिल्कुल घबराए से खड़े हैं। इसी पोस्टर में आमिर के बगल में संजय दत्त भी खड़े हैं। फिल्म में आमिर के अलावा संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा की भी खास भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन

पोस्टर के साथ टीजर भी जारी

Aamir Khan and Sanjay Dutt in third poster of PK

इस पोस्टर के साथ छोटा सा टीजर भी जारी किया गया है। आमिर के बाद संजय दत्त की तस्वीर उभरने पर आमिर खान ठेठ भाषा मे बोलते हैं, 'कन्फ्यूज हो गए। ये हम नहीं हमारे दोस्त भैरो सिंह है।

इस पोस्टर में संजय दत्त ने वही ड्रेस पहन रखी है जो दूसरे पोस्टर में आमिर खान ने पहन रखी थी। इस दूसरे पोस्टर में संजय दत्त भैरो सिंह बैंड वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

पहले पोस्टर में हुआ विवाद

Aamir Khan and Sanjay Dutt in third poster of PK

आमिर खान की फिल्म पीके के पहले पोस्टर में वह लगभग न्यूड नजर आए थे। इस पोस्टर के आने के बाद जबर्दस्त विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा था कि  पोस्टर के आधार पर फिल्म के प्रदर्शन पर कोर्ट से रोक लगाने की बात कही गई थी।

आमिर खान, अनुष्का शर्मा और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के अभी 7 और पोस्टर एक के बाद एक जारी होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed