फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan And Kiran Rao Announce Divorce To Remain Friends And Co-Parents Read Here Full Statement

Aamir & Kiran Divorce: तलाक के एलान पर यूं भावुक हुए आमिर खान, यहां पढ़िए दोनों का संयुक्त बयान

Sat, 03 Jul 2021 12:33 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Jul 2021 12:33 PM IST
सार

  • आमिर खान ने किरण राव से तलाक लेने का लिया फैसला।
  • आमिर-किरण की शादी को हो चुके है 15 साल।
  • दोनों ने बयान में कहा है हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे।

विज्ञापन
Aamir Khan And Kiran Rao Announce Divorce To Remain Friends And Co-Parents Read Here Full Statement
आमिर खान, किरण राव का बयान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने इस अलगाव के लिए पिछले कुछ अरसे से बातचीत शुरू कर दी थी। अब इस मसले के सारे पहलू औपचारिक रूप से पूरे होने के बाद इस अलगाव का एलान दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी करके किया। बयान के मुताबिक अभिभावक के तौर पर दोनों साथ अपने बच्चे का पालन पोषण करेंगे। दोनों के कारोबारी रिश्ते भी बने रहेंगे।

विज्ञापन


 

Aamir Khan And Kiran Rao Announce Divorce To Remain Friends And Co-Parents Read Here Full Statement
आमिर खान, किरण राव का बयान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘लगान’ के सेट पर पहली बार मिले आमिर खान और किरण राव ने अपन अलगाव पर जो संयुक्त बयान जारी किया, उसके मुताबिक, “साथ बिताए इन 15 बरसों में हमने पूरी जिंदगी का अनुभव, खुशी, सम्मान और भरोसा साझा किया है। हमारे रिश्ते इस दौरान भरोसे, सम्मान और प्यार के मामले में सिर्फ बढ़े ही हैं। हम अब अपनी अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं, पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि सह अभिभावक और एक दूसरे का परिवार बने रहकर। हमने इस अलगाव की योजना कुछ समय पहले बनानी शुरू की थी और हम अब उस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने के लिए सहज महसूस कर रहे हैं जिसमें हम अलग अलग रहते हुए भी अपनी जिंदगिया साझा करते रहेंगे, जैसे कि विस्तारित परिवार अक्सर करते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan And Kiran Rao Announce Divorce To Remain Friends And Co-Parents Read Here Full Statement
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बेटे आजाद के बारे में आमिर और किरण अपने इस संयुक्त बयान में आगे कहते हैं, “हम अपने बेटे आजाद के लिए समर्पित अभिभावक बने रहेंगे जिसका पालन पोषण हम साथ साथ करेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और उन दूसरी योजनाओं पर भी साथ काम करते रहेंगे, जिनके बारे में हममें जुनून है। हम उन सभी परिजनों व मित्रों का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने हमें समझा और हमें लगातार साथा दिया क्योंकि इसके बिना हम ये बड़ा कदम उठा पाने में खुद को सुरक्षित महसूस न कर पाते। हम अपने शुभचिंतकों से दुआओँ और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं, और ये आशा करते हैं कि हम दोनों की तरह आप सब भी इस तलाक को एक अंत के तौर पर नहीं बल्कि एक नई यात्रा की शुरूआत के तौर पर देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed