सिलक्यारा टनल हादसे पर बनेगी फिल्म, आमिर खान के साथ काम करेगा विदेशी प्रोडक्शन हाउस; कबीर खान होंगे निर्देशक
SILKYARA 41: आमिर खान प्रोडक्शंस और माइंड ब्लोइंग फिल्म्स ने सिलक्यारा टनल पर आधारित एक फिल्म का एलान किया है। इसका निर्देशन कबीर खान करने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपकमिंग फिल्म भारत के उत्तराखंड में मौजूद सिलक्यारा टनल में हुए अद्भुत बचाव अभियान पर आधारित होगी। इस अभियान में विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) के स्थानीय हीरो और दुनिया भर में मशहूर टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने शानदार काम किया था।
इस फिल्म को अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय फिल्ममेकर कबीर खान डायरेक्ट करेंगे। इसे मशहूर ऑस्ट्रेलियाई स्क्रीनराइटर एंड्रयू एनास्टासियोस (द वॉटर डिवाइनर) ने लिखा है।
यह फिल्म भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक रोमांचक साझेदारी को दिखाएगी।
Viral Video: 'एक्टिंग तो खत्म हो गई', सनी देओल ने फैंस की अटकलों को किया खारिज, क्लीन शेव लुक पर दिया रिएक्शन
फिल्म के बारे में बात मेकर्स ने बताया 'हमें माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और आमिर खान प्रोडक्शंस के बीच इस अहम सहयोग की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की कहानी ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। यह नामुमकिन हालात में हिम्मत, मजबूती, सूझ-बूझ और इंसानियत की कहानी है। हमें इस ऐतिहासिक दिन पर इसकी घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने आपसी रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।'
ऐसे समय में जब दोनों देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल रिश्तों को मजबूत करने और आपसी सहयोग के नए दौर की शुरुआत करने के लिए मिल रहे हैं, यह घोषणा ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्तों में एक अहम मोड़ पर हो रही है।
उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग 2023 में तब सुर्खियों में आई, जब चट्टानों के टूटने और पानी के रिसाव की वजह से सुरंग ढह गई और 41 निर्माण कर्मचारी 17 दिनों तक अंदर फंसे रहे।
A post shared by Indian Film Festival of Melbourne (@iffmelbourne)