{"_id":"58c015124f1c1b9465dc42ab","slug":"aamir-and-shahrukh-to-work-together-for-star-plus","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो साथ काम करेंगे शाहरुख और आमिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो साथ काम करेंगे शाहरुख और आमिर
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के दो दिग्गज खान-शाहरुख और आमिर जल्द एक साथ नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक टीवी कमर्शियल में साथ दिखेंगे। सूत्रों की मानें तो शाहरुख स्टार प्लस के कैंपेन नई सोच से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
वहीं आमिर खान इस कैंपेन से पहले ही जुड़े हुए हैं। उनका कमर्शियल पहले से ही स्टार प्लस पर हिट है। गौरतलब है कि शाहरुख टेड टॉक्स के भारतीय संस्करण नई सोच को होस्ट करने वाले हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने अपने और आमिर की एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा था, एक दूसरे को हम 25 सालों से जानते हैं, लेकिन यह हम दोनों की एक साथ पहली तस्वीर है। शाहरुख जहां रईस से धूम मचा चुके हैं। वहीं आमिर फिल्म दंगल में अदाकारी की छाप छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन