{"_id":"63fecde16e4224129907ff29","slug":"aahat-and-ramayan-fame-tv-actress-debina-bonnerjee-infected-with-influenza-b-virus-know-details-here-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी की तबीयत बिगड़ी, इस वायरस से हैं संक्रमित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी की तबीयत बिगड़ी, इस वायरस से हैं संक्रमित
Wed, 01 Mar 2023 09:31 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:31 AM IST
सार
मशहूर टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी इन्फ्लुएंजा बी वायरस की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस के प्रवक्ता की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Debina Bonnerjee
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी जगत की चर्चित अदाकारा देबीना बनर्जी को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की तबीयत खराब है, वह इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बता दें कि अभिनेत्री की सेहत से जुड़ी यह जानकारी उनके प्रवक्ता की तरफ से दी गई है। फिलहाल अभिनेत्री अपने परिवार से दूर हैं।
विज्ञापन
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' का ट्रेलर सुपरहिट, रानी बोलीं, ‘इतना प्यार तो पहले कभी नहीं मिला’
विज्ञापन
हो रही है रिकवरी
बता दें कि देबीना हाल ही में अपने परिवार के साथ श्रीलंका गई थीं। वहां से लौटने के कुछ दिनों बाद से उनकी तबीयत खराब है। जांच कराए जाने के बाद मालूम हुआ कि वह इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, देबीना के पति एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी दोनों बेटियां लियाना व दिविशा को संक्रमण नहीं हुआ है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस भी अपने रिकवरी स्टेज पर हैं।
विज्ञापन
Azamgarh Legal Battle: अब पंकज त्रिपाठी को धमकी देने के मामले में नोटिस, ओटीटी संचालक ने रिकॉर्ड की कॉल
एक्ट्रेस ने किया पोस्ट
देबीना के स्पोकपर्सन ने एक बयान जारी कर बताया है, 'देबीना की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह काफी सावधानी बरत रही हैं और खानपान का भी ध्यान रख रही हैं। वह अपने बच्चों से दूर रहकर उनकी देखभाल कर रही हैं और जल्द ही ठीक होकर फिर से लौटेंगी।' देबीना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बच्चियों से दूर हैं। उन्हें बुखार और कफ जैसे लक्षण हैं।
छोटे पर्दे से हैं दूर
बता दें कि इन दिनों देबीना छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। एक्ट्रेस की बीमारी की खबर से फैंस की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि देबीना आहट, चिड़ियाघर, यम हैं हम, संतोषी मां समेत कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। 'रामायण' में सीता का रोल अदा कर उन्होंने घर-घर में अच्छी पहचान बनाई।
Sanjay Gagnani: 'कुंडली भाग्य' को एक और झटका! हीरो के बाद अब विलेन भी कहेगा शो को अलविदा