फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   OTT Operator Has sent a notice to Actor Pankaj Tripathi in movie Azamgarh Legal Battle

Azamgarh Legal Battle: अब पंकज त्रिपाठी को धमकी देने के मामले में नोटिस, ओटीटी संचालक ने रिकॉर्ड की कॉल

Wed, 01 Mar 2023 09:15 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Mar 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
OTT Operator Has sent a notice to Actor Pankaj Tripathi in movie Azamgarh Legal Battle
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10 साल पुरानी फिल्म 'आजमगढ़' के मामले में इसमें काम कर रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी की तरफ से इसके निर्माता को कानूनी नोटिस भेजे जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिस ओटीटी पर इस फिल्म को प्रसारित करने के होर्डिंग मुंबई में लगे थे, उसके संचालक ने भी अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक नोटिस भेज दिया है। ओटीटी के क्रिएटिव डायरेक्टर संजय भट्ट का आरोप है कि पंकज त्रिपाठी और उनके वकील ने उन्हें और होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के मालिक को धमकी दी है।

विज्ञापन

OTT Operator Has sent a notice to Actor Pankaj Tripathi in movie Azamgarh Legal Battle
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी के क्रिएटिव डायरेक्टर संजय भट्ट का आरोप है कि पंकज त्रिपाठी और उनके वकील ने धमकी दी है। कहा गया कि अगर होर्डिंग नहीं उतारा जाएगा तो वह होर्डिंग कंपनी के मालिक और ओटीटी को नोटिस भेजेंगे। संजय भट्ट कहते हैं, 'हमारी पंकज त्रिपाठी  के साथ कोई दुश्मनी तो है नहीं, बस उनका एक प्रोजेक्ट है जो हमारे चैनल पर चलना है। जब हमने अपने वकील से बात की तो उन्होंने कहा कि यह तो धमकी है, फिर हमने उनको एक नोटिस भेजा। मेरा मानना है कि जो कानूनी मसले हैं, उनको कानूनी तरीके से चलने देना चाहिए। 90 मिनट की फिल्म में कम से कम उनकी 30 से 40 मिनट की भूमिका है। सुनकर बड़ा आश्चर्य होता है कि वह इसे छोटा रोल कह रहे हैं।'
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी ‘पठान’ का जलवा कायम, ‘सेल्फी’-‘शहजादा’ को टक्कर दे रही मार्वल की चींटी

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT Operator Has sent a notice to Actor Pankaj Tripathi in movie Azamgarh Legal Battle
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय भट्ट ने आगे बताया कि जब फिल्म साल 2019 में सेंसर बोर्ड में गई तो सबसे पहले फिल्म के निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा ने पंकज त्रिवेदी को मैसेज भेजा कि फिल्म सेंसर हो गई हैं। जवाब में पंकज त्रिपाठी ने कमलेश को बधाई संदेश भी भेजा। इसके बाद फिल्म तीन बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी जा चुकी है। अगर उनको आपत्ति थी तो वह तभी इसे रुकवाने की कोशिश कर सकते थे। अब जब फिल्म रिलीज होने को है तो ये सब करना ठीक नहीं। उनको किसी बात पर आपत्ति थी तो वह बात कर सकते थे। धमकी देने की उनको जरूरत नहीं थी। हमारे पास कॉल की रिकॉर्डिंग है और जरूरत पड़ने पर हम इसे सार्वजनिक करेंगे।
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' का ट्रेलर सुपरहिट, रानी बोलीं, ‘इतना प्यार तो पहले कभी नहीं मिला’

विज्ञापन

OTT Operator Has sent a notice to Actor Pankaj Tripathi in movie Azamgarh Legal Battle
इम्तियाज अली-पंकज त्रिपाठी-सोनाक्षी व अन्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'आजमगढ़' फिल्म का मामला प्रकाश में तब आया जब मुंबई में इस फिल्म की लगी होर्डिंग के बारे ‘अमर उजाला’ ने खबर प्रकाशित की। इसी से पंकज त्रिपाठी को इस बात का पता चला। पंकज त्रिपाठी की नोटिस के मुताबिक इस फिल्म के जरिए उनकी छवि धूमिल हो रही है। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक 'आजमगढ़' एक शॉर्ट फिल्म है, जिसमें उनकी छोटी सी भूमिका है। फिल्म के निर्माता उनकी मौजूदा ब्रांड वैल्यू का इस फिल्म के प्रचार में बेजा फायदा उठा रहे हैं और उनके पास उनकी तस्वीरें, आवाज आदि इस्तेमाल करने का कानूनी अधिकार भी नहीं है।
Manmohan Desai: बालकनी से गिरकर मनमोहन देसाई का हुआ था निधन, वर्षों बाद भी मौत का रहस्य बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed