फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aahana Kumra Sushant Singh Lokhandwala Building sealed after doctor resident tests COVID-19 positive

Corona Mumbai: कोरोना मरीज मिलने के बाद लोखंडवाला में अहाना कुमरा और सुशांत की बिल्डिंग सील

Fri, 03 Apr 2020 12:29 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 03 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Aahana Kumra Sushant Singh Lokhandwala Building sealed after doctor resident tests COVID-19 positive
अहाना कुमरा और सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री अहाना कुमरा और अभिनेता सुशांत सिंह की सोसाइटी में कोरोना का एक पीड़ित मिलने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके निवास स्थान को सील कर दिया है। अहाना इस बिल्डिंग में अपने माता पिता के साथ रहती हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते वह घाटकोपर में अपनी बहन के घर पर अटकी हुई हैं।

विज्ञापन


अहाना कहती हैं, 'मुझे अपने माता-पिता की बहुत फिक्र है जो अभी भी उस बिल्डिंग में रह रहे हैं। मुझे सबसे ज्यादा चिंता मेरे पिताजी की है, क्योंकि उन्हें डायबिटीज है। सौभाग्य से दवाइयां अभी भी बिल्डिंग के गेट तक दी जा रही हैं। मेरे परिवार ने पहले से ही कुछ इंतजाम किए हुए हैं, लेकिन यह स्थिति अगर लगातार बनी रही, तो बहुत मुश्किल हो सकती है। हम माहौल को हल्का करने के लिए लगातार एक दूसरे को फोन कर रहे हैं। मुझे एक दोषी की तरह महसूस हो रहा है, क्योंकि इस समय मैं उनके साथ नहीं हूं।'
विज्ञापन

 

Aahana Kumra Sushant Singh Lokhandwala Building sealed after doctor resident tests COVID-19 positive
Aahana Kumra

अहाना की बिल्डिंग में कोरोना से पीड़ित पाए गए डॉक्टर के लिए कहा जा रहा है, कि वह उस वक्त संक्रमित हुआ जब वह विदेश से आए लोगों का इलाज कर रहा था। इस डॉक्टर का इलाज एलएच हीरानंदानी हॉस्पिटल, पवई में हो रहा है। उसके परिवार के सारे सदस्यों का टेस्ट नेगेटिव ही आया है।
 

Aahana Kumra Sushant Singh Lokhandwala Building sealed after doctor resident tests COVID-19 positive
Sushant Singh - फोटो : amar ujala, mumbai

हिंदी सिनेमा के अभिनेता सुशांत सिंह भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने बताया, 'हम सरकार के दिए हुए सभी आदेशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। सारी जरूरी चीजों की सप्लाई हमें गेट से ही मिल रही है। पुलिस के अफसर भी गेट पर तैनात हैं, जो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी गेट से अंदर या बाहर ना जाने पाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed