कैंसर से जूझ रहे संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की बीमारी से पीड़ित संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 49 वर्षीय आदेश का पिछले 40 दिन से कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था।
अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने बताया कि आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात 12:30 बजे कैंसर के चलते निधन हो गया। इससे पहले आदेश के साले और संगीतकार ललित पंडित ने बताया था कि आदेश की कीमोथैरेपी हुई लेकिन वह कोई रिस्पांस नहीं दे रहे हैं।
इसलिए डॉक्टरों ने उनकी कीमोथैरेपी करना बंद कर दिया है। आदेश ने चलते चलते, बाबुल, बागबान, कभी खुशी कभी गम, राजनीति, वेलकम जैसी हिट फिल्मों में संगीत दिया।
आदेश 2010 में कैंसर के पहले स्टेज पर थे हुआ था और इस बार यह उनके कैंसर का तीसरा स्टेज था, उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरो के अनुसार अमेरिका से भी कुछ दवाईयां मंगाईं गईं थीं।
जब बॉलीवुड साथ आया, तो वो साथ छोड़ गए
उनकी शादी एक्ट्रेस विजयता पंडित से हुई है। जब 2010 में आदेश को उनके कैंसर रोगी होने की बात पता चली थी, तब इंडस्ट्री से कोई उनका हाल-चाल भी पूछने नहीं गया था, जिससे वो काफी निराश हुए थे। लेकिन इस बार इंडस्ट्री से हर वो शख्स उनसे मिलने आया, जिनके साथ आदेश काम कर चुके हैं।
लता मंगेशकर ने ट्वीट करके आदेश की खराब सेहत की जानकारी दी थी और उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की थी। बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने उनके स्वस्थ होने की कामना की थी, लेकिन तमाम दुआओं के बावजूद वो आज अपनी जिंदगी से हार गए।