Aadar Jain-Alekha: 'तुम्हारे साथ के लिए शुक्रगुजार हूं'; वाइफ अलेखा के जन्मदिन पर आदर जैन ने शेयर किया लव नोट
Alekha Advani Birthday: अलेखा आडवाणी आज 23 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्टर आदर जैन ने अपनी पत्नी अलेखा के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
आदर जैन और अलेखा आडवाणी इस साल शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने जनवरी और फरवरी में दो बार शादी रचाई। पहले 12 जनवरी, 2025 को कपल ने गोवा में शादी रचाई। इसके बाद 21 फरवरी, 2025 को मुंबई में परिवार और फिल्मी सितारों के बीच शादी की। आज अलेखा का बर्थडे है। इस मौके पर आदर ने अपनी जीवन संगिनी के लिए खास नोट शेयर किया है
शादी के बाद अलेखा का पहला बर्थडे
अलेखा आडवाणी आज 23 दिसंबर को शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। इसे आदर जैन ने अपने स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट से और खास बना दिया है। आदर जैन ने अलेखा और अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, सोलमेट और मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। तुम्हारे साथ इस सफर पर चलने के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार और खुशकिस्मत हूं। आई लव यू'।
शेयर कीं अलेखा की अनदेखी फोटोज
आदर जैन ने अपनी पत्नी अलेखा की कुछ अनदेखी फोटोज भी शेयर की हैं। ये दरअसल, अलेखा के बचपन की फोटोज हैं, जिनमें वे बेहद क्यूट लग रही हैं। अलेखा के लिए आदर के इस पोस्ट पर सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। प्रनूतन ने अलेखा को विश किया है। इसके अलावा ओरी ने भी बधाई दी है।
कौन हैं आदर जैन?
आदर जैन कपूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन, बॉलीवुड के शोमैन दिवंगत निर्माता-निर्देशक राज कपूर की बेटी हैं। राज कपूर, आदर के नाना थे। करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर..आदर के ममेरे भाई-बहन हैं। आदर जैन भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वे कैदी बैंड, मोगुल और हैलो चार्ली जैसी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।