Aadar-Alekha Wedding: एक दूजे के हुए आदर जैन-आलेखा, शादी के बाद अपनी दुल्हनिया को किस करते नजर आए अभिनेता
Aadar-Alekha Wedding: आदर जैन और आलेखा आडवाणी हिंदू रीति-रिवाज से अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में दोनों शादी के बाद पहली बार कैमरे के सामने नजर आए।
विस्तार
आदर जैन और आलेखा आडवाणी ने शादी कर ली है। इस जोड़े ने पहले गोवा में एक निजी समारोह में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। अब मुंबई में एक भव्य हिंदू समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आदर और आलेखा ने पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दी, जिसमें दोनों खुशी से पैपराजी के लिए पोज देते हुए नजर आए।
शाही शादी के लिबास में सजी आलेखा ने पारंपरिक लाल लहंगा पहना था। इस पर सोने से बारीकी से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने शादी के भारी आभूषण पहने थे, जिनमें एक हार, मैचिंग कान की बालियां और लाल चूड़ियां शामिल थीं। आलेखा ने अपनी लुक को लाल घूंघट और फूलों से सजे क्लासिक ब्राइडल बन से पूरा किया था। वहीं, आदर ने शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।
Chhaava Box Office Collection Day 8 : विक्की कौशल की ‘छावा’ का जलवा बरकरार, जानिए आठवें दिन की कितनी कमाई
शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा था। जब वे कैमरे के लिए पोज दे रहे थे तो उनके चेहरे पर दिख रही खुशी ने सभी का ध्यान खूब आकर्षित किया। इस दौरान आदर ने आलेखा के माथे पर प्यार से किस भी किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग जोश में आकर तालियां बजाने लगे। इस प्यार भरे इशारे ने शादी की खुशियों को और भी खास बना दिया।
यह भव्य शादी बॉलीवुड के कई सितारों से सजी थी। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, आकाश अंबानी, अनिल अंबानी, बोनी कपूर, निखिल नंदा और अगस्त्य नंदा जैसे बड़े नाम इस समारोह में शामिल हुए थे।
आदर और आलेखा की प्रेम कहानी की शुरुआत पिछले साल हुई थी। उन्होंने सितंबर 2023 में समुद्र के किनारे आलेखा को प्रपोज किया था। नवंबर 2023 में आदर ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से घोषित किया और आलेखा को “मेरी जिंदगी की रोशनी” कहकर अपने प्यार का इजहार किया।
आलेखा से पहले आदर बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में थे। दोनों ने अगस्त 2020 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया था, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया था। आदर ने 2017 में 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'हैलो चार्ली' फिल्म में नजर आए थे।
संबंधित वीडियो