{"_id":"59940cd94f1c1b9c228b4592","slug":"a-gentleman-song-bandook-meri-laila-release-sidharth-malhotra-and-jacqueline-fernandez","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'अ जेंटलमैन' का नया गाना 'बंदूक मेरी लैला' रिलीज, जैकलीन का दिखा हॉट अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अ जेंटलमैन' का नया गाना 'बंदूक मेरी लैला' रिलीज, जैकलीन का दिखा हॉट अंदाज
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 16 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन की आने वाली फिल्म 'अ जेंटलमैन' का नया गाना 'बंदूक मेरी लैला' रिलीज हो गया है। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन भरा अंदाज तो वही जैकलीनअंदाज काफी हॉट है। जैकलीन इस वीडियो में काफी हॉट लग रही हैं।
विज्ञापन
फिल्म के इस गाने में सिंगर एश किंग, जिगर सरवैया और रफ्तार के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी आवाज दी है।
इससे पहले भी फिल्म के गाने रिलीज किए जा चुके उन्हें भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। गानों को देखने के बाद फिल्म में सिद्धार्थ और जैकलीन की जबरदस्त कैमेस्ट्री का अंदाजा लगाया जा सकता है। 'अ जेंटलमैन' फिल्म में सिद्धार्थ ने डबल रोल निभाया है। इनके किरदारों का नाम 'गौरव' और 'ऋषि' है।
विज्ञापन
इसमें सिद्धार्थ का 'सुंदर, सुशील और रिस्की' साइड देखने को मिलेगा। फिल्म में जैकलीन ने 'काव्या' नाम की लड़की का रोल निभाया है। काव्या गौरव से प्यार करती हैं लेकिन वो कुछ ज्यादा ही सुशील हैं। काव्या को ऋषि जैसे रिस्की लड़के पसंद है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और दर्शन कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।