फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   72 Hoorain Police deployed at the residence office of filmmaker Ashoke Pandit after he received death threats

72 Hoorain: '72 हूरें' के निर्माता अशोक पंडित के घर के बाहर पुलिस तैनात, मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां

Fri, 07 Jul 2023 05:17 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 07 Jul 2023 05:17 PM IST
सार

’72 हूरें  के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उनके घर और ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात की गई है। 
 

विज्ञापन
72 Hoorain Police deployed at the residence office of filmmaker Ashoke Pandit after he received death threats
अशोक पंडित

विस्तार

विवादों में घिरी ’72 हूरें’ आज यानी सात जूलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर देशभर में काफी बवाल भी मचा है। मुंबई में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ’72 हूरें’के मेकर्स के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। वहीं, शख्स ने मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इसी बीच खबर है कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। जी हां,  जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उनके घर और ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन

Mithun Chakraborty Mother Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन, शोक में डूबा परिवार

विज्ञापन

अशोक पंडित के घर के बाहर तैनात पुलिस 
एक न्यूज एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अशोक पंडित के घर का वीडियो साझा किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में फिल्म मेकर के घर की बिल्डिंग के बाहर पुलिस तैनात नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,”फिल्म 72 हूरें को लेकर कथित तौर पर धमकियां मिलने के बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित के आवास और कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन




सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
बता दें कि फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सरू मैनी, राशिद नाज, अशोक पाठक, नम्रता दीक्षित भी अहम किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें- 72 Hoorain Review : जिहाद सिखाने वालों के चेहरे से नकाब नोचती फिल्म, डॉक्यू ड्रामा में अव्वल रहे चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed