ये 3 वजहें बनाएंगी '2 स्टेट्स' को सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म को हिट कराने में सबसे बड़ी भूमिका आलिया भट्ट की होगी। आलिया भट्ट की दो फिल्में स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर और हाइवे रिलीज हुई हैं। आलिया ने इन दो फिल्मों से ही अपना एक बड़ा दर्शक वर्ग बना लिया है। आलिया भट्ट युवा पीढ़ी के बीच की एक लोकप्रिय स्टार हैं। उन दर्शकों की वजह से इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है।
किस और बेडरूम सीन
आलिया भट्ट कॉलेज गोइंग यूथ में जबर्दस्त लोकप्रिय है। अभी तक आलिया की पिछली दोनों फिल्में साफ सुथरी रही हैं। इस फिल्म की चर्चा रिलीज से पहले इस बात पर भी हुई है कि फिल्म में आलिया के बेडरूम और बाथरूम सीन हैं। इस तरह की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी गई हैं। फिल्म की यह इमेज भी फिल्म को फायदा दिलाएगी।
नॉवेल के भी चाहने वाले
टू स्टेट्स फिल्म चेतन भगत के मशहूर उपन्यास टू स्टेट्स पर आधारित है। इस नॉवेल को चेतन भगत ने अपनी शादी और प्रेम कहानी बताकर प्रचारित किया था। इस नॉवेल को शहरी पाठकों ने खूब पसंद किया। रेलवे स्टेशन के व्हीलर में बिकने वाली किताबों में यह नॉवेल सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस नॉवेल को पढ़ने वाले दर्शक इसी फिल्म को देखेंगे ही।