इस शुक्रवार दिखेंगी तीन धमाकेदार फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हो रही सबसे बड़ी फिल्म गुलाबी गैंग है। यह फिल्म सत्य किरदारों पर आधारित फिल्म है। उप्र में इसी नाम से चल रहे एक संगठन के काम करने के अंदाज पर यह फिल्म बनाई गई है।
इस फिल्म में लीड रोल माधुरी दीक्षित कर रहीं हैं। माधुरी दीक्षित के साथ जूही चावला एक राजनेता का किरदार निभाती नजर आएंगी। खास बात यह है कि जूही और माधुरी पहली बार साथ काम कर रही हैँ।
फिर एक कॉमेडी फिल्म
कॉमेडी फिल्म टोटल स्यापा भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। नीरज पांडेय निर्देशित यह फिल्म एक ऐसे पाकिस्तानी लड़के की कहानी है जिसे हिंदुस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में अली जाफर के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं।
एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म
हिट हॉलीवुड फिल्म 300 की सीक्वल फिल्म 300-2 इसी शुक्रवार रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में 300 के आगे की कहानी दिखाई जाएगी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर यह फिल्म 5 मार्च को और भारत में तीन मार्च को रिलीज होगी।