फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   25 Years of Shool Know Lesser Known Facts about Manoj Bajpayee Ram gopal varma FIlm

25 Years of Shool: जब रामू ने चाय पिलाने वाले को दे दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें शूल से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

Tue, 05 Nov 2024 01:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Nov 2024 01:46 AM IST
सार

फिल्म शूल के 25 साल आज पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राम गोपाल वर्मा फिल्म के निर्माताओं में से एक थे। वहीं, इसका निर्देशन ईश्वर निवास ने किया था।

विज्ञापन
25 Years of Shool Know Lesser Known Facts about Manoj Bajpayee Ram gopal varma FIlm
शूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में होती है। तीन दशक से ज्यादा के समय से वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने कई यादगार फिल्में भी की हैं। इन्हीं में से एक फिल्म शूल भी है। साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म के आज 25 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

25 Years of Shool Know Lesser Known Facts about Manoj Bajpayee Ram gopal varma FIlm
शूल - फोटो : यूट्यूब
पहले हुई फ्लॉप, बाद में बनी कल्ट

अब तक कई ऐसी फिल्में भारतीय सिनेमा में बन चुकी हैं, जो शुरुआत में फ्लॉप रहीं और बाद में उन्होंने कल्ट का दर्जा प्राप्त कर लिया। शोले से लेकर अंदाज अपना अपना तक, बहुत सी ऐसी फिल्में रहीं जो रिलीज के समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं, लेकिन बाद में दर्शकों ने इन्हें सिर-माथे से लगाकर रखा। फिल्म शूल भी इस सूची में शामिल है। रिलीज के समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन वक्त के साथ लोगों की तारीफों के जरिए यह कल्ट बन गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 Years of Shool Know Lesser Known Facts about Manoj Bajpayee Ram gopal varma FIlm
शूल - फोटो : यूट्यूब
2500 रुपये के लिए नवाजुद्दीन ने की फिल्म

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। आज उनकी फीस करोड़ों में है, लेकिन शुरुआती दिनों में फिल्मों के लिए काफी कम पैसे ऑफर किए जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म शूल के लिए उन्हें 2500 रुपये देने का वादा किया गया था। फिल्म में उन्होंने वेटर का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए नवाजुद्दीन की आवाज डब भी की गई थी।


 
विज्ञापन

25 Years of Shool Know Lesser Known Facts about Manoj Bajpayee Ram gopal varma FIlm
शूल - फोटो : यूट्यूब
पहली फिल्म से छाए सयाजी शिंदे

फिल्म शूल का मुख्य आकर्षण इसका खलनायक था। सयाजी शिंदे ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। कथित तौर पर उनका किरदार बिहार के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन पर आधारित था। 

25 Years of Shool Know Lesser Known Facts about Manoj Bajpayee Ram gopal varma FIlm
शूल - फोटो : यूट्यूब
शिल्पा का गाना आज भी है सुपरहिट
इस फिल्म का यूपी-बिहार लूटने वाला गाना चार्टबस्टर साबित हुई था। गाने में शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए थे। इस गाने को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी है कि इस गाने की कोरियोग्राफी नहीं की गई थी। कोरियोग्राफर अहमद खान का निर्देश पर शिल्पा ने इस पर अपने हिसाब से डांस किया था। गानें में शिल्पा की अदाएं आज भी देखकर लोगों की दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं।

25 Years of Shool Know Lesser Known Facts about Manoj Bajpayee Ram gopal varma FIlm
ईश्वर निवास - फोटो : इंस्टाग्राम- ईश्वर निवास
राम गोपाल वर्मा ने अपने सहायक की बदल दी किस्मत
फिल्म शूल का निर्देशन ईश्वर निवास ने किया है। शुरुआती दिनों में वह राम गोपाल वर्मा के सहायक के रूप में काम किया करते थे। कहा जाता है कि उन दिनों वह निर्देशक के कार्यालय में लोगों को चाय पिलाया करते थे। हालांकि, रामू को उन पर शुरू से ही भरोसा था। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म शूल की कमान ईश्वर निवास के हाथों में सौंप दी। उन्होंने भी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और शानदार फिल्म बनाई। इस फिल्म के बाद उन्होंने लव के लिए कुछ भी करेगा, दम, बर्दाश्त, दे ताली और टोटल स्यापा जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। 
TRP This Week: 'गुम है किसी के प्यार में' की गिरी रेटिंग, तो 'उड़ने की आशा' ने लगाई छलांग, जानिए टॉप 10 का हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed