फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   2019 World Cup India-Pak match Ranveer Singh Sunil Gavaskar dance to Badan Pe Sitare

भारत-पाक मैच में खुद को रोक नहीं पाए रणवीर सिंह, शम्मी कपूर के गाने पर गावस्कर के साथ किया डांस

Mon, 17 Jun 2019 05:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 17 Jun 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
2019 World Cup India-Pak match Ranveer Singh Sunil Gavaskar dance to Badan Pe Sitare
रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

16 जून का दिन कई मायनों में काफी खास था, एक तरफ जहां फादर्स डे का सेलिब्रेशन था तो वहीं दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच। ऐसे में पूरे देश में जोश देखने को मिला। इस मैच के जुनून को और अधिक बढ़ाने का काम किया एनर्जी किंग रणवीर सिंह ने। जहां रणवीर सिंह हो और मस्ती न हो ये तो नामुमकिन है, ऐसे में सोशल मीडिया पर रणवीर और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का डांस वीडिया सामने आया है।

विज्ञापन

2019 World Cup India-Pak match Ranveer Singh Sunil Gavaskar dance to Badan Pe Sitare
रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल भारत पाकिस्तान मैच में कमेंट्री बॉक्स में रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर डांस करते नजर आए। दरअसल टीम इंडिया को चीयर करने के लिए रणवीर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में पहुंचे थे। ऐसे में रणवीर ने कमेंट्री के दौरान जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 World Cup India-Pak match Ranveer Singh Sunil Gavaskar dance to Badan Pe Sitare
RANVEER SINGH - फोटो : instagram
बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक वीडियो रिट्वीट किया है। जिसमें रणवीर और सुनील शर्मी कपूर के सुपरहिट गाने 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन

2019 World Cup India-Pak match Ranveer Singh Sunil Gavaskar dance to Badan Pe Sitare
RANVEER SINGH - फोटो : Twitter
आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने चौथे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया। मैच का फैसला डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर हुआ। वहीं जीत का जश्न पूरे देश में देखने को मिला।

2019 World Cup India-Pak match Ranveer Singh Sunil Gavaskar dance to Badan Pe Sitare
RANVEER SINGH - फोटो : social media
सूट-बूट में तैयार होकर मैच देखने पहुंचे रणवीर सिंह ने अपने जोश से सभी का दिल जीत लिया। वहीं जब टीम इंडिया ने मैच जीता तो रणवीर खुद को रोक नहीं सके और मैदान में पहुंचकर विराट कोहली को गले लगाकर बधाई दी।

2019 World Cup India-Pak match Ranveer Singh Sunil Gavaskar dance to Badan Pe Sitare
ranveer-deepika - फोटो : instagram
बात रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म 1983 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed