फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

बॉलीवुड में साल 2014 में घटीं ये बड़ी घटनाएं

Wed, 10 Dec 2014 03:46 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

बॉलीवुड में इस साल कई घटनाएं और किस्से सुर्खियों में रहे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी ऋतिक रोशन ने। अपने तलाक के अलावा अपने और अपनी पूर्व पत्नी के अफेयरों से।

विज्ञापन


ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान के बीच तलाक की चर्चा पूरे साल चलती रही। तलाक की खबर दिसंबर 2013 में आई लेकिन इसकी चर्चाएं 2014 में पूरे साल होती रहीं।
विज्ञापन


इस तलाक की चर्चाओं के विषय बदलते रहे। कभी सुजैन खान के मित्रों की वजह से सुर्खियां बनीं तो कभी ऋतिक रोशन के एक साथ कई अभिनेत्रियों के साथ संबंध रखने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मामला तब गर्माया जब कहा गया कि सुजैन खान तलाक के बाद मुआवजे के तौर पर 400 करोड़ की मांग की है। हालांकि इसे अफवाह बताया गया। अक्टूबर के महीने में यह दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए।

दीपिका का क्लीवेज कांड

2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

सितंबर के महीने में दीपिका अचानक चर्चाओं में आईं। यह उनकी फिल्‍म फाइंडिंग फैनी के रिलीज होने के कुछ दिन पहले की बात है। दीपिका पादुकोन की इस तस्वीर को अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट ने क्लीवेज शो शीर्षक के साथ दिखाया। उसने इन तस्वीरों को ट्वीटर पर भी पोस्ट किया।

इसके बाद दीपिका ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया। मजे की बात यह थी कि बॉलीवुड तो इस मसले पर दीपिका के साथ एकजुट था लेकिन समाज बंटा हुआ था। कुछ दीपिका के साथ थे तो कुछ का त‌र्क था कि जब दीपिका फिल्मों के पोस्टर और दृश्यों में अंग प्रदर्शन करती ही हैं तो फिर इस तस्वीर में क्या बुराई। पहले दीपिका ने और फिर अखबार ने फेसबुक पर अपना-अपना पक्ष रखा।

प्रीति जिंटा, नेस वाडिया

2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

लंबे समय तक व्यवसायिक और प्रेम संबंधों में अफेयर में रहने वाले प्रीति जिंटा और नेस वाडिया इस साल अपनी लड़ाई की वजह से सुर्खियों में रहे। आईपीएल मैचों के ठीक बाद प्रीति जिंटा ने व्यवसायी नेस वाडिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक मैच के दौरान गाली देने के साथ हाथ पकड़कर बदसलूकी की।

प्रीति के एफआईआर लिखाने के बाद पुलिस सक्रियता में आई। पुलिस ने एकदम से नेस को गिरफ्तार करने के बजाय वहां मौजूद अलग-अलग चश्मदीदों से उनकी राय लेती रही। पुलिस अभी तक किसी फैसले पर नहीं पहुंची है। इस बीच प्रीति के विदेश में एक अफेयर की चर्चाएं भी आईं।

श्वेता प्रसाद बसु

2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

इकबाल फिल्म से बतौर बाल कलाकार चर्चाओं में आईं श्वेता प्रसाद बुस इस साल एक अलग वजह से चर्चा में रहीं। हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स इलाके में छापा डालकर कुछ कॉलगर्ल पकड़ीं। इसमें श्वेता भी शामिल थीं। श्वेता गिरफ्तार हुईँ। उन पर मुकदमा चला।

9 दिसंबर 2014 को अदालत ने श्वेता को बेकसूर बताते हुए क्लीन चिट दे दी। यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। श्वेता इस मसले पर मीडिया की भूमिका से नाराज हुईं और उन्होंने एक खुला पत्र जारी किया। अब श्वेता अनुराग बसु के फिल्म प्रोडक्‍शन में काम कर रही हैं। जल्द ही वह अभिनय करती हुई भी दिखेंगी

सलमान, शाहरुख आमिर मिलन

2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

इस साल की एक बड़ी घटना सलमान, शाहरुख और आमिर का मिलन भी रही। दरअसल सलमान की बहन अर्पिता की बहन की शादी इसका बहाना बनी। अर्पिता की मेहंदी पर सलमान की कथित दुश्मन शाहरुख उसे आर्शीवाद देने आए फिर शादी के कार्यक्रम में आमिर वहां पहुंचे।

इसके कुछ दिन के बाद एक टीवी समाचार चैनल के कार्यक्रम में इन तीनों ने मंच शेयर किया। सालों बाद ऐसा हुआ था कि यह तीनों खान एक ही कार्यक्रम में पहुंचे हों। अब सुनने में आ रहा है कि आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म पीके की प्रीमियर पार्टी में इन दोनों को खासतौर पर बुलाया है।

पीके न्यूड विवाद

2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

आमिर खान की फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज हो गई। रिलीज से पहले कोई फिल्म किस तरह से विवादों में आ सकती है इसकी बानगी पीके बनी। सितंबर में इस फिल्म का पहला पोस्टर आया था। इस पोस्टर में आमिर खान न्यूड थे। इस पोस्टर के आने के बाद अचानक ही विवाद हो गया।

मामला कोर्ट तक में पहुंचा। कोर्ट ने हालांकि इस बारे में राहत दी। कोर्ट ने कहा कि यह एक फिल्म है और इसे फिल्म के रूप में देखना चाहिए। अब यह फिल्म रिलीज के करीब है।

विराट अनुष्का प्रेम

2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

‌वैसे तो अफेयर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का भी चर्चा में रहा लेकिन इस साल सबसे ज्यादा चर्चा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अफेयर को लेकर रही। यह अफेयर इतना विवादित रहा कि बीसीसीआई को अपने नियमों में बदलाव तक करना पड़ा।

अनुष्का शर्मा विराट कोहली से मिलने इंगलैंड पहुंची और उसी होटल में रुकीं जिसमें टीम इंडिया ठहर रही थी। इसके बाद इस अफेयर को लेकर क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड की दुनिया तक चर्चा करने बैठ गई।

प्रियंका के घर सेक्स रैकेट

2014 Recap: Bollywood's most controversial issues of the year

हाल ही में एक बेहद चौकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसमें खुद बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के परिसर में चल रहे एक स्पा में सेक्स रैकट चल रहा था, जिसका पुलिस की रेड के बाद भंडा फोड़ हो गया है।​

​​​शास्त्री नगर स्थित वास्तु प्रेसिंक्ट बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर करिश्मा स्पा में सेक्स रैकट चल रहा था, जिसके मालिक मानिक सोनी हैं। हाल ही में जब यहाँ छापा पड़ा तो इस रैकट का भंडाफोड़ हुआ, जिसके बाद यहाँ से स्पा के मैनेजर दिनेश चंद्रकांत समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। ​वहीं स्पा का मालिक रेड की जानकारी मिलते ही फरार हो गया।​​​

बाद में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनको इस बात की जरा भी जानकारी नहीं थी कि उस घर में क्या चल रहा है। बाद में उन्होंने इस पर पूरा स्पष्टीकरण भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed