फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   150 Guests And A Menu Of Favourite Foods Details About Aamir Khans Wedding Have Surfaced

150 मेहमान और पसंदीदा खाने का मेन्यू, आमिर खान की शादी से जुड़ी जानकारी आई सामने; जानें क्या कुछ होगा खास

Fri, 03 Jul 2026 06:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 03 Jul 2026 06:49 PM IST
सार

Aamir Khan Wedding Details: एक्टर आमिर खान 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं। इस बीच उनकी शादी से जुड़ी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। जानिए शादी में क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
150 Guests And A Menu Of Favourite Foods Details About Aamir Khans Wedding Have Surfaced
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले दो दिनों में, यानी 5 जुलाई को आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी घर पर ही एक प्राइवेट समारोह में होने वाली है। कपल ने इस खास मौके को बहुत ही सादा और निजी रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन

शादी में शामिल होंगे केवल करीबी लोग
आमिर खान की इस शादी को लेकर फैंस और इंडस्ट्री में काफी एक्साइटमेंट है। लेकिन ‘लगान’ एक्टर ने कोई बड़ा फंक्शन रखने की बजाय सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक, इस शादी में करीब 100 से 150 मेहमान ही शामिल होंगे, जिनमें परिवार और खास दोस्त होंगे।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, आमिर और गौरी ने खुद ही गेस्ट लिस्ट तैयार की है और शादी के लंच का मेन्यू भी खुद चुना है। शादी की रस्में दिन के पहले हिस्से में होंगी, जहां दोनों स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके बाद करीबी लोगों के साथ लंच रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 Guests And A Menu Of Favourite Foods Details About Aamir Khans Wedding Have Surfaced
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

पसंदीदा खाने के होंगे आइटम्स
बताया जा रहा है कि कपल ने अपने पसंदीदा खाने के आइटम्स मेन्यू में शामिल किए हैं और उसकी तैयारी पर भी खुद नजर रख रहे हैं। परिवार के अलावा उनके बच्चे भी इस शादी में मौजूद रहेंगे। साथ ही आमिर के करीबी दोस्त, जैसे फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- समय रैना ने इन लोगों को बताया अपना ‘कॉमेडी हीरो’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले एपिसोड में नजर आएंगे ये सेलेब्स

हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आमिर खान ने इस शादी को अपने लिए बहुत खास बताया। आमिर ने कहा, ‘शादी 5 जुलाई को है। यह बहुत ही निजी समारोह है, जो हमारे घर पर होगा। यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। हमारे परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही इसमें शामिल होंगे। हम इसे छोटे स्तर पर मना रहे हैं और आप सभी से दुआ और आशीर्वाद चाहते हैं कि हमारी जिंदगी खुशहाल रहे।’

 

150 Guests And A Menu Of Favourite Foods Details About Aamir Khans Wedding Have Surfaced
आमिर खान और रीना खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के बारे में 
बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed