फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Movies Crossed 100 Crores At Box Office in 2025 Housefull 5 Raid 2 Sky Force Sikandar Chhaava

Housefull 5: 2025 में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वालीं बॉलीवुड फिल्में, ‘हाउसफुल 5’ को लगे महज 4 दिन

Tue, 10 Jun 2025 03:32 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 10 Jun 2025 03:32 PM IST
सार

Bollywood Movies Crossed 100 Crores: साल 2025 में कई फिल्में रिलीज हुई हैं जो भारी भरकम स्टारकास्ट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई हैं। वहीं कई फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने उम्मीदों से कई गुना ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया। ऐसी ही फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने इस साल 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया।

विज्ञापन
Bollywood Movies Crossed 100 Crores At Box Office in 2025 Housefull 5 Raid 2 Sky Force Sikandar Chhaava
बॉलीवुड फिल्में जिन्होंने 2025 में 100 करोड़ कमाए - फोटो : IMDb

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म ने महज 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये काफी तेजी से नंबर बटोर रही है। चलिए आपको बताते हैं हाउसफुल 5 की ही तरह इस साल वो कौन-कौन सी फिल्में हैं जिन्होंने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। 

विज्ञापन

 

Bollywood Movies Crossed 100 Crores At Box Office in 2025 Housefull 5 Raid 2 Sky Force Sikandar Chhaava
फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : साभार-@imdb.com/

रेड 2 
अजय देवगन और वाणी कपूर की फिल्म ‘रेड 2’ भी इस साल 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म ने 9 दिनों में इस आंकड़े को छुआ था। हालांकि मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म 100 करोड़ के नंबर को थोड़ा पहले पार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। करीब सात साल पहले आई फिल्म ‘रेड’ के सीक्वल इस फिल्म में इनकम टैक्स कमिश्नर अमय जयपुर में कार्यरत हैं। वो राजा कुंवर (गोविंद नामदेव) के घर छापेमारी करते हैं और उनकी काली आय को बरामद कर लेते हैं। बस इसी पर बेस्ड है इस फिल्म की कहानी। इस फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 171.35 करोड़ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Movies Crossed 100 Crores At Box Office in 2025 Housefull 5 Raid 2 Sky Force Sikandar Chhaava
फिल्म 'स्काईफोर्स' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5: अभिषेक बच्चन ने शेयर किया 'हाउसफुल 5' का BTS Video, लिखा- 'लाइट्स म्यूजिक मैजिक...'


स्काई फोर्स
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर इस फिल्म में देश के वीर सैनिक की रियल लाइफ कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म ने 8 दिनों में 100 करोड़ का आकंड़ा पार किया था। इस फिल्म में वीर पहाड़िया ने भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टी कृष्णा विजया की किरदार निभाया था, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए अपने जान से हाथ धो बैठते हैं। इस फिल्म ने भारत में कुल 112.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन

Bollywood Movies Crossed 100 Crores At Box Office in 2025 Housefull 5 Raid 2 Sky Force Sikandar Chhaava
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सिकंदर
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ भी इसी साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। हालांकि उम्मीदों के मुताबिक इसने बिल्कुल भी अच्छा परफॉर्मेंस नहीं किया लेकिन 8 दिनों में ही ये भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। इस फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 110.1 करोड़ का रहा। 

ये खबर भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: धोखा, फरेब और हत्या...फिल्मी पर्दे पर जब दिखीं सोनम रघुवंशी जैसी खौफनाक कहानियां

Bollywood Movies Crossed 100 Crores At Box Office in 2025 Housefull 5 Raid 2 Sky Force Sikandar Chhaava
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा 
इस साल सबसे तेज 100 करोड़ हासिल करने का रिकॉर्ड फिलहाल विक्की कौशल की फिल्म छावा के पास है। छावा ने महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने भारत में 600 करोड़ का बिजनेस भी किया है जो इस साल अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। इस फिल्म में संभाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है जिन्हें मुगलों के सम्राट औरंगजेब द्वारा मार दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed