{"_id":"67176c9114281d049105d198","slug":"bollywood-actor-anupam-kher-recalls-disclosed-that-he-once-faced-bankruptcy-and-his-car-was-stolen-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: जब दिवालिया होने की कगार पर पहुंचे अनुपम खेर, बेचनी पड़ी कार, कहानी सुन पुलिस को आई हंसी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anupam Kher: जब दिवालिया होने की कगार पर पहुंचे अनुपम खेर, बेचनी पड़ी कार, कहानी सुन पुलिस को आई हंसी
Tue, 22 Oct 2024 02:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:43 PM IST
सार
अनुपम खेर एक मशहूर और सफल अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार भूमकिाएं निभाई हैं। हाल में ही अभिनेता ने खुलासा किया है कि एक बार तंगी की हालात के दौरान उनकी कार चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अनुपम खेर हिंदी फिल्मों के दिग्गज कलाकार हैं। आज, उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था, जब वह दिवालिया होने के कगार पर आ खड़े थे। हाल में ही अभिनेता ने 2000 के दशक की शुरुआत में झेली आर्थिक कठिनाइयों के बारे बात की है। इस दौरान उन्होंने एक घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे एक बार जब वो प्रार्थना करने के लिए मंदिर गए थे, तो उनकी कार चोरी हो गई।
विज्ञापन
मंदिर में प्रार्थना करने के दौरान चोरी हो गई थी कार
हाल में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे अभिनेता ने बताया कि प्रार्थना करने के लिए वो मंदिर गए थे, जहां उनकी कार चोरी हो गई थी। इसके बाद जब वो पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए, तो सभी अधिकारी हंसने लगे, क्योंकि उन्हें यह सब किसी फिल्म की तरह लग रहा था। अभिनेता ने कहा कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जिसने उनके कठिन वक्त को और भी ज्यादा बुरा बना दिया था।
विज्ञापन
Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' की सफलता पर तब्बू ने श्रद्धा को दिया ये महकता तोहफा, फिल्म की तारीफ में कही ये बात
विज्ञापन
अनुपम का घर और ऑफिस बिकने के कगार पर था
अनुपम खेर के करियर में काफी चुनौतियां भी आईं। उन्हें काफी वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खेर ने खुलासा किया, "टीवी टाइकून बनने की कोशिश में, मैं लगभग दिवालिया हो गया था।" अभिनेता ने स्वीकार करते हुए कहा अपने बिजनेस की चीजों को लेकर वह लगभग सब खो चुके थे। उन्होंने कहा कि वह भले ही स्थापित नजर आ रहे थे और सफल फिल्मों पर काम कर रहे थे, लेकिन उनके घर और ऑफिस दोनों बिकने के कगार पर आ गए थे।
Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल का धमाल, कॉन्सर्ट के दौरान की फैन की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में मदद
बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म के साथ आ रहे हैं अनुपम खेर
बात करें अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की, तो वह आखिरी बार द सिग्नेचर में नजर आए थे। वह यशराज के प्रोडक्श न वह अब अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म तन्वी: द ग्रेट की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो निर्देशक के रूप में उनकी दूसरी परियोजना होगी। अनुपम खेर ने साल 2002 की फिल्म ओम जय जगदीश से निर्देशन में कदम रखा था, जिसमें अनिल कपूर, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, महिमा चौधरी, उर्मिला मातोंडकर, तारा शर्मा और वहीदा रहमान जैसे सितारे शामिल थे। इसके अलावा वो यशराज प्रोडक्शन के विजय 69 में भी नजर आएंगे, जो 8 नवंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
आमना शरीफ ने व्हाइट लहंगे में दिखाईं दिलकश अदाएं