फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol speak about his son Aryaman Deol and Dharam Deol says i wanted them to study

Bobby Deol: बच्चों की पढ़ाई और करियर पर बोले बॉबी देओल, 'मैं चाहता था वो पढ़ें लेकिन उन्होंने अपना रास्ता...'

Wed, 08 Oct 2025 08:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 08 Oct 2025 08:36 AM IST
सार

Bobby Deol On His Son: बॉबी देओल हाल ही में शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। वह इन दिनों अच्छा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई और उनके करियर के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Bobby Deol speak about his son Aryaman Deol and Dharam Deol says i wanted them to study
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कामयाबी के बाद बॉबी देओल सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटों आर्यमान देओल और धरम देओल के बारे में खुलकर बात की है। अभिनेता ने दोनों की शिक्षा और करियर पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया है कि कैसे दोनों ने जीवन में बहुत अलग रास्ते चुने हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने अलग राह चुनी
रेडियो नशा से बातचीत में बॉबी देओल ने बताया कि वह हमेशा चाहते थे कि उनके बेटे पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन उनकी पसंद बिल्कुल अलग निकली। उन्होंने हंसते हुए कहा 'मैं चाहता था कि मेरे बेटे पढ़ाई करें। मेरे छोटे बेटे ने बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन मेरे बड़े बेटे ने जिस भी कॉलेज में आवेदन किया, सभी में उसका चयन हो गया। उसे एनवाईयू स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में दाखिला मिल गया। मुझे उस कॉलेज के बारे में पता नहीं था, लेकिन जब मैं लोगों को बताता था कि मेरा बेटा उस कॉलेज में पढ़ता है, तो लोग कहते थे, 'वाह, यह तो कमाल का कॉलेज है।' इस पर मैं कहता था कि हां ठीक है।'

यह खबर भी पढ़ें: Who Is Malti Chahar: कौन हैं दीपक चाहर की बहन मालती? सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में हुई है जिनकी एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

Bobby Deol speak about his son Aryaman Deol and Dharam Deol says i wanted them to study
आर्यमान देओल और धरम देओल के साथ बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों को बीच समंदर में नहीं फेंकना चाहता
बॉबी ने यह भी बताया कि उनके बड़े बेटे आर्यमान देओल ने पहले ही इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनको फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि वह अभी एक्टिंग में आने की जल्दी में नहीं है। बॉबी ने बताया 'वह काम कर रहे हैं, ट्रेनिंग ले रहे हैं। बहुत सारे ऑफर आ रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें तैरना सीखे बिना बीच समंदर में नहीं फेंकना चाहता। मैं चाहता हूं कि वह पहले इस कला को समझें और फिर अपना पहला कदम उठाएं।'
विज्ञापन

शाहरुख खान के बेटे से तुलना
उन्होंने आगे कहा कि उनके दोनों बेटों ने फिल्मों में रुचि दिखाई है, लेकिन वह चाहते हैं कि वे स्टार किड्स होने के दबाव के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से अपने बेटों की तुलना की और कहा मुझे अपने बेटों के लिए मौजूद रहना होगा।

बॉबी देओल का काम
'एनिमल' में खलनायक की भूमिका के बाद बॉबी देओल के करियर ने रफ्तार पकड़ी है। अब वह अनुराग कश्यप की बंदर, आलिया भट्ट की अल्फा और तमिल फिल्म जन नायकन में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed