पिछले कुछ दिनों से 'बिग बॉस' प्रतियोगी अरमान मलिक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले से कुछ दिन पहले घर बाहर हुए अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के साथ एक साथ एक ही घर में रहते हैं। 'बिग बॉस' के घर से निष्कासित होने से पहले अरमान मीडिया के सवालों के जवाब देते नजर आए।
2 of 5
अरमान मालिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
अरमान मालिक पायल और कृतिका के पति हैं। 'बिग बॉस' के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वे निशाने पर रहें। उन्हें कई कठिन सवाल पूछे गए। उसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि उनका धर्म क्या है।
3 of 5
अरमान मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
अरमान मलिक ने अपने धर्म का खुलासा करते हुए कहा, 'मैं मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू हूं। कई लोगों को मेरे नाम की वजह से लगता है कि मैं मुस्लिम हूं, लेकिन नहीं मैं हिंदू हूं। मेरा नाम पहले संदीप मलिक था और 14 साल पहले मैंने अपना स्टेज नाम बदला था'।
4 of 5
अरमान मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरमान से और भी कई सवाल पूछे गए थे। एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि, 'हमें आपके रिश्ते को क्या कहना चाहिए और आप अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कैसे कर सकते हैं। इन सभी सवालों को सुनकर अरमान बखौला से गए थे।
5 of 5
अरमान मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल से शादी की थी। पायल उनकी पहली पत्नी हैं। सात साल बाद 2018 में अरमान ने पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। अरमान अपनी दोनों पत्नी और चार बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं।