फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik second wife Kritika viral clip is doctored say Jio Cinema denies obscenity claims

Armaan Kritika Viral Clip: अरमान मलिक-कृतिका की वायरल क्लिप से की गई है छेड़छाड़, जियो सिनेमा ने दी सफाई!

Tue, 23 Jul 2024 02:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Jul 2024 02:07 PM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटस्टेंट अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिका की कुछ दिन पहले एक क्लिप सोशल वीडियो पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों को कंबल के अंदर कोजी होते देखा गया था। जब इसके खिलाफ शिवसेना विधायक ने एक्शन लेने की बात कही तो जियो सिनेमा ने अपनी सफाई दे दी। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik second wife Kritika viral clip is doctored say Jio Cinema denies obscenity claims
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : एक्स @JioCinema

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी 3 के अब तक के सबसे चर्चित चेहरा बन चुके अरमान मलिक शो में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। अरमान ने बिग बॉस के घर पर अपनी दोनों पत्नियों के साथ एंट्री की थी, तभी से वह लोगों की नजरों में बने हुए हैं। अरमान एक यूट्यूबर हैं और अब बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता और अधिक बढ़ गई है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान-कृतिका की कंबल के अंदर इंटीमेट होते हुए एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हालांकि अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने पहले ही इस वीडियो क्लिप को एडिटेड बताया था, लेकिन इसके बावजूद शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस में इस शो के मालिक को गिरफ्तार करने और दिखाए गए अश्लील कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश की। अब जब विवाद इतना बढ़ गया है तो जियो सिनेमा ने भी अपना पक्ष सामने रखा है।
विज्ञापन


जियो सिनेमा का बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो सिनेमा ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ''अरमान-कृतिका के इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसने भी ऐसा किया है, उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।'' आगे कहा, ''हमारे प्लेटफॉर्म पर जो भी प्रोग्राम स्ट्रीम किए जाते हैं वह हर एक कार्यक्रम की क्वॉलिटी को सुनिश्चित करने के लिए सही गाइडलाइन्स फॉलो की जाती है। बिग बॉस ओटीटी 3, जिसे अभी जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है। अरमान-कृतिका की क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है और ये फर्जी है। हम जियो सिनेमा की अखंडता और हमारे दर्शकों का भरोसा बनाए रखने के लिए कमिटेड हैं। इस फेक क्लिप को क्रिएट करना और उसे वायरल करना, चिंता का विषय है। हमारी टीमें ये पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही हैं कि यह क्लिप कहां से लीक हुई है। किसने इसे एडिट और पोस्ट किया है, जिसने भी ऐसा किया है उस इंसान के खिलाफ, बिग बॉस ओटीटी और जियो सिनेमा की छवि को खराब करने के लिए, कार्रवाई की जाएगी।'' 
विज्ञापन

 
अरमान-कृतिका की क्लिप को लेकर हुआ बवाल
इससे पहले शिवसेना की प्रवक्ता, सचिव और विधायक मनीषा ने कहा था कि इसमें यूट्यूब इन्फ्लुएंसर ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। जो क्लिप में दिखाया गया है, उसके खिलाफ मुंबई पुलिस में लेटर दिया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed