फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss Ott 2 Fame Palak Purswani recalls her depression journey as ex Boyfriend Avinash cheated on her

Palak Purswani :अविनाश सचदेवा के धोखे को सहन नहीं कर पाई थीं पलक, बॉयफ्रेंड के काले सच का किया खुलासा

Thu, 29 Jun 2023 06:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

सलमान के इस शो में पलक के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेवा भी साथ नजर आए। अब घर से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने बताया कि जब  वह रिलेशनशिप में थीं तो अविनाश ने उन्हें चीट किया था। तो चलिए जानते हैं पलक ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss Ott 2 Fame Palak Purswani recalls her depression journey as ex Boyfriend Avinash cheated on her
पलक और अविनाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री पलक पुरसवानी हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा बनी थीं।  ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में पलक की जर्नी काफी छोटी रही। अभिनेत्री पहले ही दिन घर से बेघर हो गई थीं। सलमान के इस शो में पलक के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेवा भी साथ नजर आए। अब घर से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने बताया कि जब  वह रिलेशनशिप में थीं तो अविनाश ने उन्हें चीट किया था। तो चलिए जानते हैं पलक ने क्या कहा है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

अविनाश ने पलक को किया था चीट 

पलक ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि बॉयफ्रेंड के चीट करने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। पलक ने कहा, ‘मैं दुर्गा- माता की छाया के सेट पर थी, जब चीटिंग की यह घटना हुई थी। मेरी दोस्त सिमरन बुधरूप ठीक मेरे सामने थीं। मैं टूट गई और रो पड़ी थी। वह बोली,'क्या हुआ?' मैंने उसे बताया कि यह हुआ है और उसने मेरी पूरी जर्नी देखी है। मैं बुरी तरह डिप्रेशन में थी और उसने मुझे इससे बाहर निकाला है।' 

BB OTT 2: आलिया सिद्दीकी का पूजा भट्ट पर बड़ा वार, बोलीं- 'जो महिला खुद मां नहीं बन पाई वह...

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने डिप्रेशन से निकाला बाहर

अभिनेत्री ने उनके साथ खड़े रहने के लिए अपनी दोस्त सिमरन की भी सराहना की और कहा, ‘उस लड़की ने वह दौर देखा है जिससे मैं गुजरी हूं। मुझे उस रिश्ते से बाहर निकलने में बहुत समय लगा है। मैं अभी भी अकेली हूं और मेरे लिए आज अपने जीवन में किसी आदमी पर भरोसा करना मुश्किल है। इस परिस्थिति में वह बाहर से जो कुछ भी कर सकती थी, उसने किया। मुझे लगता है कि उसने बहुत सही काम किया। मुझे उस पर बहुत गर्व है। कम से कम, उसने मेरा सपोर्ट किया था। 

72 Hoorain : '72 हूरें' को प्रमाणन देने से सीबीएफसी का इनकार? जानें वायरल खबर के पीछे का सच

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा हैं  अविनाश सचदेवा 

आपको बता दें कि अभिनेत्री पलक भले ही घर से बाहर आ गई हों, मगर अविनाश सचदेवा अभी भी बिग बॉस ओटीटी 2 के घर के अंदर हैं। फैंस अविनाश के गेम को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed