Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: qazi touqeer praised Aamrapali Dubey for her Motherly nature and scout fight with yung dsa

बिग बॉस 20: 'आप यहां की धरती मां हो', काजी तौकीर ने की आम्रपाली की तारीफ, क्यों भिड़े यंग और स्काउट?

Wed, 25 Nov 2026 03:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Nov 2026 03:40 PM IST
सार

  • Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस' में काजी तौकीर ने आम्रपाली की दिल खोलकर तारीफ की।
  • भोजपुरी अभिनेत्री ने इस बीच प्यार को लेकर अपने नजरिए में आए बदलाव पर बात की।
  • दूसरी तरफ, यंग डीएसए और स्काउट के बीच एक बार फिर तकरार देखने को मिली।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: qazi touqeer praised Aamrapali Dubey for her Motherly nature and scout fight with yung dsa
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे के व्यवहार की काफी तारीफें शुरुआत से ही हो रही हैं। सभी प्रतिभागियों का वे जिस तरह ख्याल रखती हैं, खासतौर से यह देखना कि सभी के लिए खाना उपलब्ध है। अब हाल ही में काजी तौकीर आम्रपाली की इन्हीं अच्छाइयों का जिक्र भोजपुरी अभिनेत्री के आगे करते नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos

आम्रपाली ने कहा- 'लव से मेरा डन हो गया'
'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर साथ बैठकर चिट-चैट कर रहे हैं। आम्रपाली कहती हैं, 'मेरा लव के साथ डन हो गया'। इस पर काजी मुस्कुराते हैं। आम्रपाली कहती हैं, 'पहले भी मैं यही सोचती थी कि प्यार के साथ मेरा बस हो गया। मगर, अब यहां आने के बाद और क्लियर है कि डन हो गया। पहले मेरे पास अलग कारण थे और अब मेरे पास अलग कारण हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

काजी ने आम्रपाली को कहा 'धरती मां'
आम्रपाली की बात सुनकर काजी तौकीर मुस्कुराने लगे और कहने लगे, 'मेरा तो डन नहीं हुआ'। फिर उन्होंने आम्रपाली की तारीफ करते हुए कहा कि आपका व्यवहार बहुत अच्छा है। आप यहां बिग बॉस की धरती मां हो। इस पर अभिनेत्री हंसने लगीं। काजी ने कहा, 'आपका मां जैसा जो नेचर है वह आपको अपनों के लिए आप बहुत प्रोटेक्टिव बनाता है'।
इसके बाद आम्रपाली ने कहा, 'सिर्फ अपने ही नहीं, कुछ जो मेरे अपने नहीं हैं और मुझे फॉर ग्रांटेड लेते हैं, उनके लिए भी ऐसा ही नेचर है। मगर, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन

Bigg Boss 20: qazi touqeer praised Aamrapali Dubey for her Motherly nature and scout fight with yung dsa
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

यंग और स्काउट के बीच हुई तकरार
यंग डीएसए ने स्काउट से कहा, 'पहले तो आम्रपाली के साथ झगड़ा किया। फिर मेरे साथ झगड़ा किया। तेरा नेचर बहुत नकली है'। यंग के ऐसा कहते ही स्काउट भड़क गए और पूछने लगे कि नकली से क्या मतलब है? स्काउट ने भी यंग से कहा कि 'तेरे जैसे बहुत देखे हैं'। इसके बाद दोनों में खूब तू--तू-मैं-मैं हुई।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed