Live
Bigg Boss 20 Live: शुरू हुआ 20वां सीजन; सलमान ने घर में कराई 15 सेलेब्स की एंट्री; पहले एपिसोड की पूरी अपडेट
{"_id":"6a9d47a31124814ced0eaba2","slug":"bigg-boss-20-live-contestants-entry-salman-khan-show-latest-updates-2026-09-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 20 Live: शुरू हुआ 20वां सीजन; सलमान ने घर में कराई 15 सेलेब्स की एंट्री; पहले एपिसोड की पूरी अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sun, 06 Sep 2026 11:00 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:00 PM IST
खास बातें
Bigg Boss 20 Grand Premiere Live Updates: चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का सफर रविवार से शुरू हो चुका है। सलमान खान एक बार फिर बतौर होस्ट इस नए सीजन के प्रतिभागियों यानि घरवालों से एक-एक करके रूबरू करवा रहे हैं। यहां जानें शो की पल-पल की अपडेट।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:52 PM, 06-Sep-2026
बिग बॉस ने कहा- 'मुखौटा पहनकर मत खेलिए'
घर के अंदर प्रतिभागियों को नियम समझाए गए कि आप तब तक इस घर से बेघर नहीं होंगे, जब तक आपकी दोनों लाइफ्स नहीं चली जातीं। इस बार आपको मेरी बैकिंग है। इस बार किसी को भी छिपकर या डरकर खेलने की जरुरत नहीं है।
मुखौटा पहनकर अपनी रियलिटी छुपाने की जरूरत भी नहीं है। आप सभी खुलकर खेलिया। तथास-2।
बिग बॉस ने किया प्रतिभागियों से प्रैंक
बिग बॉस ने प्रतिभागियों से पूछा, 'बताइए आप किस एक सदस्य की एक लाइफ लेना चाहेंगे'?
इस पर सदस्यों ने कहा कि अभी तो नाम भी नहीं याद हुए सबको। इस पर बिग बॉस ने कहा कि मजाक था।

10:46 PM, 06-Sep-2026
शो में आखिरी सदस्य के रूप में माही विज पहुंचीं
माही विज
- फोटो : @jiohotstar
बिग बॉस 20 के आखिरी सदस्य के रूप में अभिनेत्री माही विज ने एंट्री ली है। सलमान खान ने उनसे पूछा, 'आप हमेशा मना करती हैं, इस बार ऐसा क्या हुआ कि आप आईं'। इस पर माही ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर चीज का वक्त होता है। डेढ़ महीने पहले भी मैंने मना कर दिया था। मगर, मुझे लगा कि जाना चाहिए। फिर बच्चों ने भी बोला कि आपको जाना चाहिए तो मैंने सोचा कि अब जाना चाहिए'।
माही ने कहा, 'मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं। मैं बस अपने बच्चों को लेकर इमोशनल होती हूं। शो में मुझे नहीं लगता कि मैं इमोशनल होऊंगी'।
माही ने यह भी कहा कि मुझे गुस्सा आता है, वह कंट्रोल करना मुश्किल होगा।

10:38 PM, 06-Sep-2026
बेटी रीति को छोड़ने 'बिग बॉस 20' के मंच तक पहुंचे मनोज तिवारी
मनोज तिवारी-सलमान खान-रीति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'बिग बॉस 20' के स्टेज पर मनोज तिवारी भी पहुंचे हैं। उन्हें देखकर सलमान खान चौंके तो एक्टर ने कहा कि मैं शो में नहीं आया हूं, अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं।
इस पर सलमान ने कहा कि आप देश की ड्यूटी छोड़कर बाप की ड्यूटी निभाने आए हैं। बता दें कि मनोज तिवारी सांसद हैं। सलमान ने दर्शकों से कहा कि ये मनोज तिवारी की बेटी रीति हैं। हम इन्हें रीतिया बुलाएंगे। इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि हम घर पर उन्हें यही बुलाते हैं। सलमान खान ने रीति को सलाह भी दी कि घर पर जाकर कभी अंडे के ऊपर फाइट मत करना। इस पर रीति ने कहा कि मैं अंडे खाती ही नहीं। सलमान ने आगे कहा कि घर पर जाकर आपा खो देना और खूब गाली-गलौज करना। कोई अच्छा सज्जन लड़का मिले तो..., इससे अच्छी सलाह क्या हो सकती है। बता दें कि रीति कंपोजर हैं। रीति ने मंच पर गाना भी गाकर सुनाया।

10:26 PM, 06-Sep-2026
गुल्लू, अमन गांधी और उदिति सिंह पहुंचे
गुल्लू, अमन और उदिति सिंह ने ली एंट्री
- फोटो : @jiohotstar
10:23 PM, 06-Sep-2026
अरिश्फा खान बिग बॉस 20 में पहुंचीं
अरिश्फा खान
- फोटो : @jiohotstar
अभिनेत्री अरिश्फा भी पहुंचीं रियलिटी शो में। इस दौरान सलमान खान ने जिक्र किया कि इंस्टाग्राम पर आपके काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अरिश्फा ने जब संख्या बताई तो सलमान बोले इतने तो मेरे भी फॉलोअर्स नहीं है।
साथ ही अरिश्फा ने कहा कि उनकी दस पालतू बिल्लियों के इंस्टाग्राम पेज पर भी काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके बाद तन्मय और हर्ष ने भी अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या के बारे में बताया।
सलमान ने कहा, 'मतलब यहां सबका अच्छा चल रहा है। इस सीजन के बाद आप लोग मुझे भी सिखाना'।

10:16 PM, 06-Sep-2026
सदस्य नंबर 10 के रूप में तन्मय पहुंचे
तन्मय भी पहुंचे बिग बॉस 20
- फोटो : वीडियो ग्रैब
स्काउट के नाम से मशहूर तन्मय सिंह भी शो में पहुंच चुके हैं। उन्होंने शो के मंच पर बताया कि उनका यह नाम कैसे पड़ा? एक टॉय गन की वजह से उनका यह नाम दोस्तों ने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 PM, 06-Sep-2026
हर्ष विजय माशरे की शो में एंट्री
हर्ष विजय माशरे
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रैपर हर्ष विजय माशरे भी बिग बॉस 20 में पहुंचे हैं। सलमान ने पूछा कि आप कहां से हैं? इस पर हर्ष ने बताया कि वे पुणे के यरवडा से हैं। इस पर सलमान ने कहा कि भाई डरा मत। दोनों के बीच काफी मजेदार बातचीत हुई।
10:01 PM, 06-Sep-2026
प्रियंका चोपड़ा ने भेजा खास संदेश
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अभिनेत्री प्रिंयका ने मैरी कॉम के लिए खास संदेश भेजा। बता दें कि प्रियंका, मैरीकॉम की बायोपिक में उनका किरदार निभा चुकी हैं। प्रियंका ने मैरी कॉम को शुभकामनाएं दीं।
साथ ही बाकी प्रतिभागियों को चेतावनी दी कि घर में अगर बने रहना है तो लंबी रेस के लिए तैयार हो जाइए।
साथ ही बाकी प्रतिभागियों को चेतावनी दी कि घर में अगर बने रहना है तो लंबी रेस के लिए तैयार हो जाइए।
- घर के अंदर एंट्री से पहले मैरी कॉम ने मुक्केबाजी करके दिखाई।
- सलमान ने उसने पूछा कि घर के अंदर अगर कोई सारी ड्यूटीज आपके ऊपर डाल दे और कुछ न करे तो आप क्या करेंगी?
- इस पर मैरी कॉम ने कहा, 'अंदर तो मैं अकेले नहीं हूं। मिलकर करना है। कोई नहीं मानेगा तो नॉकआउट'।
09:59 PM, 06-Sep-2026
बिग बॉस के रिंग में मैरी कॉम की एंट्री
मैरी कॉम पहुंचीं बिग बॉस 20
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मैरी कॉम भी बिग बॉस 20 के घर पहुंची हैं। मैरी कॉम अपने बेटों के साथ मंच पर पहुंचीं। उन्होंने सलमान के सामने दिल दीवना बिन सजना के गाकर सुनाया।
मैरी कॉम ने सलमान खान से एक पुरानी मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि मैंने आपकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' फिल्म देखी। उन्होंने इस फिल्म का गाना गाकर सुनाया।
मैरी कॉम ने सलमान खान से एक पुरानी मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि मैंने आपकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' फिल्म देखी। उन्होंने इस फिल्म का गाना गाकर सुनाया।
09:54 PM, 06-Sep-2026
रिया अहीर और लव गिल भी पहुंचीं
बिग बॉस 20 में रिया अहीर और लव गिल साथ में पहुंची हैं। सलमान के सामने ही एक-दूसरे से बहस करने लगीं। दोनों के बीच इस बहस को सलमान ने भी खूब एंजॉय किया।
रिया अहीर घर की सदस्य नहीं बन पाई हैं। उनको फैंस वोटिंग में हराकर पंजाबी अभिनेत्री लव गिल इस शो का हिस्सा बनीं।
रिया अहीर घर की सदस्य नहीं बन पाई हैं। उनको फैंस वोटिंग में हराकर पंजाबी अभिनेत्री लव गिल इस शो का हिस्सा बनीं।