फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 weekend ka vaar salman khan dance awez darbar eviction

Bigg Boss 19: सलमान के शो से आवेज दरबार का पत्ता हुआ साफ, फैंस ने मेकर्स पर लगाया बायस्ड होने का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 10:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 28 Sep 2025 10:55 PM IST
सार

Awez Darbar Eviction: 'बिग बॉस 19' के घर से आवेज दरबार एविक्ट हो गए हैं। आवेज को समसे कम वोट्स मिलने के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि फैंस इस फैसले से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन
bigg boss 19 weekend ka vaar salman khan dance awez darbar eviction
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हालिया ‘वीकेंड का वार’ दर्शकों के लिए ढेर सारे सरप्राइज लेकर आया। जहां एक तरफ सलमान खान ने अपनी एनर्जी और डांस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं इस हफ्ते एविक्शन की तलवार आवेज दरबार पर गिरी। शो से उनका सफर यहीं खत्म हो गया, और घरवालों के साथ-साथ फैंस भी उन्हें जाते देख भावुक हो उठे।
विज्ञापन


घर से बाहर हुए आवेज दरबार
इस हफ्ते नॉमिनेशन में पांच नाम शामिल थे- गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और आवेज दरबार। दर्शकों से कम वोट मिलने के कारण आवेज को घर छोड़ना पड़ा। उनके बाहर जाते ही माहौल इमोशनल हो गया। खासकर नेहल चूड़ासमा, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। अभिषेक बजाज ने कहा कि उन्होंने आवेज को कई बार चेताया था कि गेम में थोड़ा और दम दिखाए, लेकिन आवेज का अंदाज़ अलग ही रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla Telly (@pinkvillatelly)



फैंस ने लगाया बायस्ड होने का आरोप
आवेज दरबार के बेघर होते ही सोशल मीडिया पर मेकर्स के इस फैसले के खिलाफ कई सवाल उठाए गए। कई लोगों को यह फैसला काफी अनफेयर लगा। लोगों के हिसाब से सबसे कम वोट्स नीलम को मिले थे तो आवेज को कैसे बाहर कर दिया गया, इस बात को लेकर हर तरफ फैंस में गुस्सा दिखा।




शो में छाई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की टीम
‘वीकेंड का वार’ का असली रंग तब देखने को मिला जब वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल स्टेज पर पहुंचे। ये सभी अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का प्रमोशन करने आए थे। स्टार्स ने घरवालों संग शायरी का मजेदार खेल खेला, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया।

यह खबर भी पढ़ेंAmitabh Bachchan: नवरात्रि के त्योहार की 'जलसा' में भी धूम, अमिताभ बच्चन ने फैंस को बांटे डांडिया

सलमान खान ने किया धमाकेदार डांस
स्टार कास्ट के साथ सलमान खान का डांस सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। फिल्म के गाने ‘पनवाड़ी’ और ‘बिजुरिया’ पर सलमान ने खुद को थिरकने से रोका नहीं। वरुण और जाह्नवी ने उन्हें गानों के हूक स्टेप्स सिखाए, और भाईजान ने अपनी जबरदस्त एनर्जी से सबका दिल जीत लिया।

अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल का रोस्ट सेशन
मनोरंजन को दोगुना करने पहुंचे 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान और कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने घरवालों को अपने रोस्ट से हंसी से लोटपोट कर दिया। अभिषेक ने तान्या मित्तल को मजाक में खूब ट्रोल किया और कहा कि चाहे वह कितना भी ‘फेंक’ लें, तान्या से आगे नहीं निकल सकते। वहीं हर्ष गुजराल ने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स पर मजेदार कमेंट किए और मृदुल को सलाह दी कि उन्हें एक्टिव होकर खेलना चाहिए, तभी जीतकर लौट पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed