फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 19 Trailer Out: Salman Khan reality show release date Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Trailer: बिग बॉस में इस बार घरवालों की सरकार, नेता बने नजर आए सलमान, बोले- इस बार भी लोकतंत्र...

Thu, 07 Aug 2025 02:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Aug 2025 02:49 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Trailer: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरू होने वाला है। आज गुरुवार को शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें संसद वाला नजारा नजर आ रहा है और सलमान नेता वाली पोशाक में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Trailer Out: Salman Khan reality show release date Jio Hotstar
सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' के प्रतिभागियों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच आज गुरुवार को ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान बिग बॉस के घर में राजनीतिक तड़का नजर आ सकता है, क्योंकि ट्रेलर में कुछ ऐसी ही झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Trailer Out: Salman Khan reality show release date Jio Hotstar
सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

'ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 वर्षों में'
सामने आए ट्रेलर में संसद की तर्ज पर लोग बैठे नजर आ रहे हैं। सलमान खान नेता वाली पोशाक में दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं, 'ऐसा पहली बार हुआ 18-19 वर्षों में। इस बार बिग बॉस में होगी घरवालों की सरकार'। सलमान खान ने आगे कहा कि इस बार भी बिग बॉस के घर में लोकतंत्र देखने को मिलेगा। ट्रेलर काफी दिलचस्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान बोले- 'इस बार भी ड्रेमोक्रेसी होगा'
ट्रेलर जियो हॉटस्टार के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। सलमान खान कार से उतरते हैं। 'बिग बॉस की संसद' में प्रवेश करते हैं। इस दौरान कहते हैं, 'ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 वर्षों में। इस बार भी बिग बॉस के घर में ड्रामा नहीं, ड्रेमोक्रेसी होने वाला है। हर छोटा बड़ा फैसला घर वालों के हाथ में'। आगे कहते हैं, 'घर वालों वो करो, जो आपको मन हो। बिग बॉस में इस बार घरवालों की सरकार'। बिग बॉस 19 कलर्स और जियो हॉटस्टार पर 24 अगस्त से स्ट्रीम होगा।

Anupam Kher: काजोल के कहने पर अवॉर्ड शो में तनुजा ने बजाई सीटी, अनुपम खेर ने एक्ट्रेस के जज्बे को किया सलाम

विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आई इस बार की थीम
ट्रेलर ने बिग बॉस के फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। सलमान खान के अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'शानदार शो, भाईजान'। एक यूजर ने लिखा, 'अब तक के सभी सीजन में यह बिग बॉस की बेस्ट थीम होने वाली है'। वहीं, कुछ यूजर्स प्रतिभागियों की लिस्ट पर अपडेट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed