फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 shehbaz badesha wild card entry salman khan weekend ka vaar

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, शो में धमाल मचाने आया ये कंटेस्टेंट

Sat, 06 Sep 2025 10:27 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 06 Sep 2025 10:27 AM IST
सार

Bigg Boss 19 Wildcard Contestant: 'बिग बॉस 19' में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है। वीकेंड का वार के एपिसोड में एंट्री को दिखाया जाएगा। आखिर कौन है ये कंटेस्टेंट, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 19 shehbaz badesha wild card entry salman khan weekend ka vaar
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

'बिग बॉस 19' हर दिन अपने दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न के साथ चौंका रहा है। शुरुआत से ही इस सीजन ने काफी बज बना दिया है। लेकिन एक नाम, जिसे फैन्स शुरू से ही मिस कर रहे थे, अब आखिरकार घर में कदम रखने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा की, जो अब शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
विज्ञापन


शुरुआत में छूट गया था मौका
सीजन के प्रीमियर एपिसोड के दौरान ही शहबाज का नाम खूब चर्चा में रहा। उम्मीद थी कि वह कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बने रहेंगे, लेकिन वोटिंग में पिछड़ जाने के कारण उन्हें घर में एंट्री ही नहीं मिली। इस फैसले से उनके फैंस निराश हो गए थे क्योंकि वे उन्हें खेलते देखने के लिए बेहद उत्साहित थे।
विज्ञापन


सीक्रेट रूम की अफवाहें
शो शुरू होने के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर खबरें फैलने लगीं कि शहबाज सीक्रेट रूम में मौजूद हैं। हालांकि उन्होंने खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। लेकिन अब उनके दोबारा वापसी को लेकर खबर सामने आई है। बिग बॉस के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज ने शहबाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर मुहर लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


'वीकेंड का वार' में एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज की एंट्री सलमान खान के साथ आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में होगी। उनकी एंट्री से घर का माहौल पूरी तरह बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अक्सर गेम की दिशा बदल देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Dil Madharaasi Movie Review: एआर मुरगदास की फिल्म में एक्शन ओवर द टॉप, कहानी औसत

पहले भी बिग बॉस में दिख चुके हैं शहबाज
यह पहली बार नहीं है जब शहबाज बिग बॉस हाउस का हिस्सा बन रहे हैं। सीजन 13 के दौरान वह फैमिली वीक में नजर आए थे। उस समय उन्होंने अपनी बहन शहनाज गिल का साथ देते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी अच्छा बॉन्ड बनाया था। उनकी मस्तीभरी और बिंदास अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

शहबाज साबित हो सकते हैं हुकुम का इक्का
इस बार शहबाज को एक फुल-टाइम कंटेस्टेंट के तौर पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। वो खुद की पर्सनालिटी को दर्शकों के दिलों में सीधे उतार सकते हैं। हालांकि उनसे पहले से ही उम्मीदें भी काफी की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed