Bigg Boss 19: 'अनुपमा' के अनुज पर भड़के सलमान, वीकेंड का वार पर लगाई गौरव खन्ना की क्लास
Salman Khan Weekend Ka Vaar: सलमान खान एक बार फिर वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के लिए आ गए हैं। इस बार उन्होंने गौरव खन्ना को जमकर लताड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से दर्शकों के लिए सरप्राइज और ड्रामे से भरा रहा है। इस शो का सबसे चर्चित सेगमेंट है ‘वीकेंड का वार’, जहां सुपरस्टार सलमान खान घर के सदस्यों की हफ्ते भर की परफॉर्मेंस पर खुलकर राय रखते हैं। इस बार के वीकेंड का वार पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस बार सलमान के निशाने पर कई कंटेस्टेंट्स आए। इन्हीं में से एक बड़ा नाम रहे गौरव खन्ना।
शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान सीधे तौर पर गौरव खन्ना से सवाल करते नजर आते हैं। सलमान ने साफ कहा कि गौरव पूरे हफ्ते बहुत कम दिखाई दिए और उनकी मौजूदगी शो में न के बराबर रही। सुपरस्टार ने यह भी इशारा किया कि गौरव को और ज्यादा एक्टिव होकर खेलना चाहिए।
View this post on Instagram
सलमान गौरव से कहते हैं कि आप फ्रंटफुट पर खेलने से घबरा रहे हैं। पूरे हफ्ते सिर्फ 20 मिनट नजर आए हैं आप। इसके बाद सलमान घरवालों से पूछते हैं कि किस किसको लगता है कि कप्तानी वाले टास्क में गौरव ने कुछ तो काम किया है।
गौरव को सलमान ने लगाई फटकार
सलमान का कहना था कि प्रतियोगिता में बने रहने के लिए केवल सुरक्षित खेलना काफी नहीं है। दर्शकों को याद रहता है वही खिलाड़ी जो हर स्थिति में आगे बढ़कर गेम खेलता है। गौरव से यह सवाल पूछकर सलमान ने बाकी घरवालों से राय जानी कि क्या उन्हें लगता है कि कप्तानी वाले टास्क में गौरव ने कोई दमखम दिखाया।
सलमान के सवाल पर घरवालों के चेहरे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दिखी। कुछ सदस्यों ने माना कि गौरव ने कप्तानी टास्क में ज्यादा योगदान नहीं दिया जबकि कुछ ने उनके पक्ष में राय रखी। लेकिन इतना जरूर रहा कि सलमान की कड़ी टिप्पणी के बाद माहौल गंभीर हो गया और गौरव भी सोच में पड़ गए।
यह खबर भी पढ़ें: Ram Gopal Varma: ‘रंगीला मैन’ के साथ राम गोपाल वर्मा ने साझा की तस्वीर, फैंस बोले- ‘कुछ बड़ा आने वाला है’
मृदुल पर भी सलमान ने उठाया सवाल
सिर्फ गौरव ही नहीं, मृदुल तिवारी को लेकर भी सलमान ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मृदुल आप बस किसी की परछाई में चल रहे हो। इतने सारे फैंस होने का क्या फायदा है। अगर घर के अंदर कुछ करोगे नहीं तो वक्त आने पर फैंस भी अपने हाथ खड़े कर देंगे।
नॉमिनेशन में पांच कंटेस्टेंट फंसे
बता दें इस हफ्ते के नॉमिनेशन में पांच घरवाले खतरे के घेरे में हैं। इनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणीत मोरे शामिल हैं। शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि प्रणित घर से बाहर होंगे, लेकिन ताजा जानकारी ने सभी को चौंका दिया है। बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले पेज ने बताया है कि प्रणित नहीं बल्कि नेहल घर से एविक्ट हो गई हैं।