फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg boss 19 new promo released contestants including neelam farhana abhishek shehbaz fight for lunch

Bigg Boss 19: फिर खाने को लेकर घर में मचा बवाल, नीलम-फरहाना में हुई बहस; तो अभिषेक और शहबाज के बीच हुआ घमासान

Tue, 07 Oct 2025 12:42 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 12:42 AM IST
सार

Bigg Boss 19 New Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें खाने को लेकर प्रतियोगियों के बीचे में भिड़ंत होती दिख रही है। देखें प्रोमो। 

विज्ञापन
Bigg boss 19 new promo released contestants including neelam farhana abhishek shehbaz fight for lunch
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी की दुनिया के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें खाने को लेकर फरहाना भट्ट और नीलम गिरी में बहस हो रही है। इतना ही नहीं शहबाज बदेशा और अभिषेक बजाज में तो हाथापाई की नौबत आ गई है। चलिए जानते हैं आखिर किसने और क्या कहा कि बात इतनी बढ़ गई। 

विज्ञापन

नीलम ने खाना बनाने से किया इंकार
शो के नए प्रोमो की शुरुआत में दिखता है कि नीलम गिरी कहती हैं कि उन्हें खाना नहीं बनाना है, जो करना है कर लें। इसपर फरहाना भट्ट कहती हैं, ‘आपको नहीं करना है, तो आपको डबल ड्यूटी करनी पड़ेगी और साथ ही सजा भी मिलेगी।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाज ने किया विरोध
आगे प्रोमो में देखा जाता है कि शहबाज बदेशा कहते हैं कि किसी को सजा थोड़ी ना दे सकते हैं। इसपर अभिषेक बजाज गुस्से में शहबाज से कहते हैं, ‘आप किसी का पक्ष ना लें, यहां पर।’ फिर शहबाज ने कहा कि अभिषेक ने उनके बीच में क्यों बोला? इसके बाद दोनों के बीच जोरदार कहासुनी होती है। बात हाथापाई तक पहुंचने वाली होती है कि तभी प्रोमो का खात्मा हो जाता है। 


यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: पत्नी ज्योति के आरोपों पर पवन सिंह का रिएक्शन, बोले- 'आप बस एक ही रट लगा रही हैं, चुनाव लड़ने की'

ये प्रतियोगी हुए हैं नॉमिनेट
इस हफ्ते जिन कंटेस्टेट्स पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है, उनके नाम हैं- जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बशीर अली, अशनूर कौर और प्रणित मोरे। इनमें से जीशान और अशनूर का नाम लगातार दर्शकों की चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीशान कादरी का परफॉर्मेंस कमजोर बताया जा रहा है और तबियत खराब होने की वजह से वे गेम में उतने एक्टिव नहीं हैं, जिससे उनके एविक्शन की संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed