फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 mridul tiwari natalia janoszek flirt video goes viral first lovestory bb 19

Bigg Boss 19: गोरी मेम से हुआ यूपी के छोरे को इश्क? 'बिग बॉस 19' में छाया प्यार का मौसम

Wed, 27 Aug 2025 07:23 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 27 Aug 2025 07:23 PM IST
सार

Mridul Tiwari-Natalia Janoszek Viral Video: 'बिग बॉस 19' में जहां एक तरफ खूब बवाल और झगड़े देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दिलों में एक दूसरे के लिए पसंद भई

विज्ञापन
bigg boss 19 mridul tiwari natalia janoszek flirt video goes viral first lovestory bb 19
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम- @jiohotstarreality

विस्तार

'बिग बॉस 19' में जहां एक तरफ राशन-खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से लड़-झगड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक दूसरे के साथ खूब फ्लर्ट भी किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं मृदुल तिवारी की, जिन्हें पहले दिन से ही पोलैंड की अभिनेत्री नतालिया काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन


मृदुल-नतालिया का वीडियो वायरल 
मृदुल और नतालिया का अब एक वीडियो मेकर्स की ओर से शेयर किया गया है जिसमें मृदुल नतालिया को कहते हैं कि वो बहुत अच्छी हैं, तो नतालिया उन्हें जान कहकर थैंक्यू करती हैं। बस फिर क्या था इसके बाद पास में बैठे अशनूर कौर और गौरव खन्ना भी हंसते हुए तालियां बजाने लगते हैं। इसके बाद मृदुल शर्माते हुए कहते हैं कि देखा आग दोनों तरफ लगी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)




ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: निजी जिंदगी पर अपने ही झूठ में फंसीं तान्या मित्तल, पुराने बयान से खुल गई पोल?

बारात पोलैंड जाएगी- गौरव खन्ना
इतनी बात को सुनकर एक्टर गौरव खन्ना कहते हैं कि अब बारात को पोलैंड ही जाएगी। इसके बाद मृदुल कहते हुए नजर आते हैं कि बिल्कुल आपको अब पोलैंड चलना है। तो गौरव कहते हैं कि हां बिल्कुल बस टिकट भेज देना। ये बातें हंसी-मजाक में चलीं और चारों कंटेस्टेंट्स ने इस फन कॉन्वर्सेशन को खूब एन्जॉय किया। 

बिग बॉस में शुरू हुई लवस्टोरी? 
बता दें मृदुल-नतालिया जहां एक दूसरे से काफी मस्ती करते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ नगमा मिराजकर के साथ बैठीं नेहल चुडासमा भी अभिषेक बजाज के बारे में बात करती नजर आईं, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल एक वीडियो में नेहल अभिषेक के बारे में कहती हैं - 'मेरे को इस पर गुस्सा भी आता है तो एक दम इसे देखकर शांत हो जाता है। मैम जितना भी गुस्सा करूं, चिल्ला कर इससे बात करूं लेकिन ये आगे से उसे हंसी में टाल देता है। अब ये सभी लड़कियों के साथ ऐसा ही करता हैं या नहीं, वो पता नहीं लेकिन मेरा गुस्सा एकदम कम हो जाता है।'

पहले ही हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
पहले ही हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को झटका दिया। इस सीजन में नॉमिनेशन प्रक्रिया कुछ अलग रही। टास्क के दौरान सभी सदस्यों को खुले में ही अपनी तरफ से एक-एक नाम देना था, जो उनके मुताबिक घर में रहने के लायक नहीं है। इसी दौरान सभी बारी-बारी से एक-एक नाम लेने लगे। ऐसे में वोटिंग और आपसी चर्चा के बाद कुल सात नाम सामने आए। घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट कुछ इस तरह है- अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसेक, प्रणित मोरे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed