Bigg Boss 19: निजी जिंदगी पर अपने ही झूठ में फंसीं तान्या मित्तल, पुराने बयान से खुल गई पोल?
Tanya Mittal in Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में इन दिनों तान्या मित्तल एक के बाद एक ऐसे बयान दे रही हैं जिनकी वजह से उनकी ईमानदारी पर सवाल उठने लगे हैं। तान्या का अपने परिवार को लेकर दिया बयान अब उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्त न बनाने का दावा
बिग बॉस के एक एपिसोड में तान्या मित्तल ने अपने को-कंटेस्टेंट जीशान कादरी से बातचीत के दौरान कहा था कि उनके माता-पिता नहीं चाहते कि वो किसी से दोस्ती करें। उन्होंने यह भी कहा कि वो छोटे शहर से आती हैं और वहां लड़कियों के लिए लड़कों से दोस्ती करना ठीक नहीं माना जाता। इस बयान के बाद घर के सदस्य ही नहीं बल्कि दर्शक भी हैरान रह गए। तान्या का ये भी कहना है कि वो कहीं पर भी बाहर नहीं निकलती हैं। उनकी जिंदगी बहुत सिंपल है, वो बस घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना वीडियो
तान्या मित्तल के इस बयान के बाद अब उनका एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में तान्या अपने बॉयफ्रेंड और ब्रेकअप पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया था कि साल 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड को वो ज्यादा खूबसूरत नहीं लगती थीं। बस अपने कुछ दिन पुराने वीडियो के चलते वो सवालों के घेरे में आ गई हैं।
A post shared by ANCHOR RISHIKA CHANDNANI (@rishika_chandnani)
ये खबर भी पढ़ें: Viral Girl Monalisa: साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहीं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, हाथ लगी मलयालम फिल्म
यूजर्स ने उठाए ईमानदारी पर सवाल
शो में तान्या जहां बार-बार यह दावा कर रही हैं कि उन्होंने कभी दोस्ती नहीं की और माता-पिता की वजह से उनका कोई करीबी रिश्ता नहीं रहा, वहीं पुराने वीडियो में खुद उनका कबूलनामा सामने आ गया है। इस वजह से सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब दोस्ती की इजाजत ही नहीं थी, तो बॉयफ्रेंड कहां से आया? कई यूजर्स अब उनसे सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने कभी दोस्त नहीं बनाए तो बॉयफ्रेंड कहां से बन गया।
दूसरे कंटेस्टेंट्स से भी मिल रहा हेट
इतना ही नहीं, तान्या को घर से अंदर दूसरे कंटेस्टेंट्स द्वारा भी पसंद नहीं किया जा रहा है। तान्या का बर्ताव बहुत सारे कंटेस्टेंट्स को अच्छा नहीं लग रहा, इसलिए वो नॉमिनेशन में भी सबसे ज्यादा निशाने पर आ गई हैं। उन्हें 15 में से करीब 6 लोगों ने घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है।