'शर्म करो, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', तान्या मित्तल पर गुस्से में बरस गया बिग बॉस का यह एक्स कंटेस्टेंट
Rohan Mehra Slams Tanya Mittal: 'बिग बॉस 19' के हालिया एपिसोड में तान्या मित्तल, नीलम और कुनिका ने अशनूर को लेकर एक ऐसी बात बोल दी जिसके बाद अब बाहर बवाल देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशनूर कौर को घर में झेलनी पड़ी बॉडी शेमिंग
'बिग बॉस 19' के एक हालिया एपिसोड में देखा गया कि कंटेस्टेंट तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद ने बातचीत के दौरान अशनूर के शरीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो दर्शकों ने इन तीनों पर जमकर निशाना साधा। शो के फैंस ने कहा कि किसी की शारीरिक बनावट पर मजाक उड़ाना न केवल गलत है बल्कि शर्मनाक भी है।
Body shaming is unacceptable. What happened to @ashnoorkaur03 today was wrong and needs to be called out. Respect and kindness should be the bare minimum. Shame on you @Kunickaa Neelam and Tanya 👎. https://t.co/b5FzvO5mCr
— Rohan Mehra (@rohan4747) October 27, 2025
यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से अभिनेता रवि मोहन को झटका, इस फिल्म का टाइटल इस्तेमाल करने पर लगी रोक
रोहन मेहरा ने दिखाई बहन के लिए मजबूती
अशनूर के राखी ब्रदर रोहन मेहरा ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'बॉडी शेमिंग किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। जो आज अशनूर के साथ हुआ, वो बेहद गलत है। इंसानियत और सम्मान सबसे बुनियादी चीजें हैं- तान्या, नीलम और कुनिका...शर्म करो।' रोहन के इस बयान के बाद दर्शकों ने भी अशनूर के समर्थन में ट्वीट करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि बिग बॉस के घर में अब व्यक्तिगत सीमाओं का उल्लंघन बढ़ता जा रहा है।
#BiggBoss19 promo!
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) October 27, 2025
Ghar mein machega hungama, jab Mridul se karwaayengi kitchen ka kaam Kunickaa! 👀pic.twitter.com/ACUSvdBEKv
अमाल मलिक पर भी जताई थी नाराजगी
यह पहली बार नहीं है जब रोहन ने शो के प्रतिभागियों पर नाराजगी जताई हो। इससे पहले उन्होंने गायक आमाल मलिक के अनुचित व्यवहार और अपशब्दों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि आमाल की हरकतें न केवल उनके करियर बल्कि उनकी छवि के लिए भी नुकसानदायक हैं। रोहन का मानना है कि इस तरह का व्यवहार दूसरों को नीचे दिखाने की कोशिश है, जो उन्हें खुद के लिए नकारात्मक बना रहा है।