{"_id":"68caaf99885f783b3f0172d4","slug":"bigg-boss-19-ashnoor-kaur-abhishek-bajaj-friendship-break-nomination-drama-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में गेम की बलि चढ़ी एक और दोस्ती, अभिषेक से बहस के बाद नहीं थमे अशनूर के आंसू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में गेम की बलि चढ़ी एक और दोस्ती, अभिषेक से बहस के बाद नहीं थमे अशनूर के आंसू
Wed, 17 Sep 2025 06:29 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:29 PM IST
सार
Abhishek Bajaj Vs Ashnoor Kaur: 'बिग बॉस 19' के घर में एक और दोस्ती गेम की बलि चढ़ गई है। नए प्रोमो में साफ साफ नजर आ रहा है कि अशनूर और अभिषेक एक दूसरे से काफी खफा नजर आ रहे हैं। अशनूर रोते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 19
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस के घर में हर रोज रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। यहां कभी दोस्ती का रिश्ता गहराई तक जाता है तो कभी छोटी-सी गलतफहमी इतनी बड़ी बन जाती है कि रिश्तों में दरार आ जाती है। इस बार घर के दो चर्चित कंटेस्टेंट्स अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में दोनों के बीच तनाव साफ झलक रहा है। जहां अशनूर भावुक होकर आंसू बहाती नजर आती हैं, वहीं अभिषेक का गुस्सा और नाराजगी भी साफ देखने को मिली।
नॉमिनेशन टास्क बना विवाद की जड़
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत हुई हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क से। इस टास्क के तहत घरवालों को दो-दो कंटेस्टेंट्स को सेव करना था। अभिषेक ने इस प्रक्रिया में अशनूर और आवेज दरबार का नाम लिया। लेकिन जब अशनूर की बारी आई तो उन्होंने अभिषेक को नजरअंदाज करते हुए गौरव और तान्या को बचाने का फैसला किया। यही फैसला अभिषेक के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
ये खबर भी पढ़ें: Mirai Worldwide Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची तेजा सज्जा की 'मिराय', फिल्म की स्टारकास्ट ने जताया आभार
अभिषेक को उम्मीद थी कि अशनूर उन्हें जरूर सेव करेंगी क्योंकि दोनों अक्सर एक साथ देखे जाते रहे हैं और घर के अंदर उनकी दोस्ती चर्चा का विषय रही है। लेकिन अशनूर के इस कदम ने अभिषेक को अंदर से आहत कर दिया और वह खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे।
नहीं थमे अशनूर के आंसू
प्रोमो में यह भी दिखाया गया कि अशनूर इस फैसले के बाद काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। वहीं, अभिषेक उनसे दूरी बनाते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम ने घर का माहौल अचानक से बदल दिया और बाकी घरवाले भी इसे लेकर हैरान रह गए। अब सवाल यह उठता है कि क्या अशनूर ने यह फैसला गेम के हिसाब से लिया या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। क्योंकि बिग बॉस में अक्सर देखा गया है कि दोस्ती और रिश्ते दिल से ज्यादा गेम की स्ट्रेटेजी के आधार पर चलाए जाते हैं।
पहले भी टूटी हैं गहरी दोस्तियां
बिग बॉस का इतिहास गवाह है कि यहां कोई रिश्ता स्थायी नहीं होता। पहले भी कई गहरी दोस्तियां नॉमिनेशन टास्क या कैप्टेंसी के फैसले की वजह से टूट चुकी हैं। हाल ही में बसीर और नेहल चुडासमा की दोस्ती भी इसी तरह खत्म हो गई थी। दोनों के बीच की गलतफहमियां इतनी बढ़ीं कि वीकेंड का वार पर ही उनकी दोस्ती की फाइल हमेशा के लिए बंद हो गई। अब कुछ ऐसा ही हाल अशनूर और अभिषेक की दोस्ती का होता दिख रहा है। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे, लेकिन संकेत साफ हैं कि उनके रिश्ते में दरार पड़ चुकी है।
अशनूर का शांत स्वभाव
अगर दोनों कंटेस्टेंट्स की पर्सनैलिटी की बात करें तो अशनूर कौर अपने शांत और संयमित स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह ज्यादा विवादों में नहीं पड़तीं और जरूरत पड़ने पर ही स्टैंड लेती हैं। दूसरी ओर अभिषेक बजाज का अंदाज हमेशा स्ट्रॉन्ग और मुखर रहा है। वह अपने विचारों को सामने रखने में पीछे नहीं हटते। यही वजह है कि दोनों की दोस्ती दर्शकों के लिए हमेशा दिलचस्प रही। लेकिन जब गेम की बात आती है तो यहां भावनाओं से ज्यादा दिमाग चलाना पड़ता है।

#AbhishekBajak and #AshnoorKair ki dosti mei ayi draar ⚡ Ab kya hoga anjaam... pic.twitter.com/bMbcwYfWvv
विज्ञापन विज्ञापन— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 17, 2025