Bigg Boss 19: सलमान खान के शो के 4 कंटेस्टेंट्स के प्रोमो आए सामने, फाइनल हो गए ये नाम
Bigg Boss 19 Confirmed Contestants: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अब 4 कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं किन-किन कंटेस्टेंट्स का हिंट मेकर्स की तरफ से दे दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ कल से एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने लौट रहा है। सलमान खान के इस पॉपुलर शो का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 से होगा और इससे पहले ही मेकर्स ने चार दमदार कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा कर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए प्रोमो वीडियोज में अब कंटेस्टेंट्स का हिंट मिल चुका है।
सोशल मीडिया कपल की एंट्री
अब तक का सबसे चर्चित प्रोमो आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का रहा। दोनों को सोशल मीडिया की दुनिया में उनकी शानदार केमिस्ट्री और डांस वीडियोज के लिए जाना जाता है। प्रोमो में दोनों की कहानी डांस के जरिए दिखाई गई, जिसमें दोस्ती से शुरू होकर रिश्ता प्यार तक पहुंचता नजर आया।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि…’ के आइकॉनिक सीन को दोबारा देखकर खुश हुए फैंस, बोले- बहुत प्यारा
टीवी स्टार गौरव खन्ना की ग्रैंड एंट्री
मेकर्स ने दूसरा प्रोमो लोकप्रिय टीवी एक्टर गौरव खन्ना का शेयर किया। हालांकि सभी प्रोमोज में किसी भी कंटेस्टेंट का नाम रिवील नहीं किया गया है लेकिन क्योंकि लिस्ट पहले से ही सामने आ चुकी है इसलिए ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि कौन सा प्रोमो किस कंटेस्टेंट का है।
अमाल मलिक का प्रोमो
तीसरे प्रोमो में सामने आए कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक हैं। हालांकि प्रोमो में उनका चेहरा ब्लर किया गया था, लेकिन उनकी आवाज ने पहचानने में कोई मुश्किल नहीं छोड़ी। हाल ही में अपने परिवार के साथ रिश्तों में आई खटास के कारण सुर्खियों में रहने वाले अमाल अब बिग बॉस 19 में नया रंग भरने को तैयार हैं।
कब और कहां देख पाएंगे दर्शक?
'बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 से होगा। यह शो जियो सिनेमाज और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से देखा जा सकेगा, जबकि कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण होगा। इस बार मेकर्स ने शो की थीम ‘डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र) रखी है। सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस हाउस का हर कोना इस थीम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।