फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18: Salman Khan Became Highest Paid Tv Host Know his monthly fees for reality show

Salman Khan: टीवी की दुनिया के 'सिकंदर' बने सलमान खान, बिग बॉस 18 के लिए वसूल रहे किसी फिल्म के बजट जितनी फीस

Wed, 09 Oct 2024 02:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Oct 2024 02:23 PM IST
सार

बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। एक बार फिर सलमान खान ने ही होस्ट की जिम्मेदारी संभाली है। इस बार उनकी फीस को लेकर फिर चर्चा तेज है और जो दावे किए जा रहे हैं वह हैरान करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18: Salman Khan Became Highest Paid Tv Host Know his monthly fees for reality show
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सलमान खान की दीवानगी सिर्फ बड़े परदे पर ही नहीं, बल्कि छोटे परदे पर भी जबर्दस्त हो चली है। खासकर रियलिटी शो बिग बॉस और सलमान खान तो मानो एक-दूसरे के पूरक हो चले हैं। सलमान खान के बिना दर्शकों को इस शो को देखने में मजा नहीं आता और दर्शकों की नब्ज शो के मेकर्स भी बखूबी पकड़ चुके हैं। तभी तो टीआरपी की खातिर लंबे वक्त से सलमान खान का साथ पकड़े हैं और इसके लिए मोटी फीस देते हैं। 

विज्ञापन

Vedaa OTT Release: इस दिन ओटीटी पर दस्तक दे रही है जॉन अब्राहम-शरवरी की 'वेदा', इस ओटीटी पर उठाएं लुत्फ
विज्ञापन


हर महीने लेंगे इतने करोड़ रुपये
बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। एक बार फिर सलमान खान ने ही होस्ट की जिम्मेदारी संभाली है। इस बार उनकी फीस को लेकर फिर चर्चा तेज है और जो दावे किए जा रहे हैं वह हैरान करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान खान की फीस इतनी है, जितना किसी अच्छी खासी फिल्म का बजट हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए 60 करोड़ रुपये मासिक फीस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



कितनी होगी कुल फीस?
अगर बिग बॉस 15 हफ्ते चलता है, जैसा कि पिछला सीजन चला था तो उनकी फीस करीब 250 करोड़ रुपये बैठेगी। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने पिछले एपिसोड से मुकाबले अपनी फीस बढ़ा दी है। सलमान खान टीवी की दुनिया के हाइएस्ट पेड होस्ट बन गए हैं। करीब डेढ़ दशक से वे इस शो से जुड़े हैं। बता दें कि 6 अक्तूबर को बिग बॉस 18 का प्रीमियर शुरू हो चुका है। 
The Night Agent 2: 'द नाइट एजेंट 2' की स्ट्रीमिंग से पहले सीजन 3 का एलान, नेटफ्लिक्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

इन फिल्मों आएंगे नजर
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' है। अभिनेता इस फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। यह अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा कुछ और भी फिल्में सलमान खान की झोली में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने हाल ही में वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन के लिए शूटिंग की है। सलमान खान सिकंदर के बाद किक 2 में भी दिखेंगे।
Celebrity Hacker List: ओरी के नाम पर सबसे ज्यादा धोखा खा रहे लोग, सेलेब्रिटीज की आड़ में सक्रिय साइबर अपराधी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed