एक्टिंग छोड़ सकती हैं ‘बिग बॉस 17’ फेम अभिनेत्री, कहा- इस इंडस्ट्री ने मुझे सांस नहीं लेने दी
Soniya Bansal: ‘बिग बॉस 17’ फेम अभिनेत्री सोनिया बंसल ने एक्टिंग छोड़ सकती हैं। अभिनेत्री को अपने जीवन में सब कुछ होने के बाद भी शांति की कमी का एहसास है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह क्या बनना चाहती हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘बिग बॉस 17’ से मशहूर होने वाली अभिनेत्री सोनिया बंसल अब एक्टिंग छोड़ सकती हैं। अभिनेत्री ने अब तक पांच फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री के पास काम और पैसा तो है, लेकिन वह अपने जीवन में शांति की कमी का अनुभव कर रही हैं। अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि वह एक लाइफ कोच बनना चाहती हैं।
जीवन में शांति की कमी
अभिनेत्री ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ बातचीत में साझा किया कि उनके पास सब-कुछ होने के बाद भी जीवन में शांति की कमी है। उन्होंने कहा, ‘हम दूसरों के लिए सब कुछ करने में इतने व्यस्त हैं कि हम खुद को भूल जाते हैं। मुझे एहसास हुआ कि मैं अब यह भी नहीं जानती कि मेरा असली उद्देश्य क्या है। परफेक्ट बनने, प्रासंगिक बने रहने और ज्यादा कमाने की इस दौड़ में, मैंने खुद को खो दिया।’
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘पैसा, शोहरत, लोकप्रियता सब कुछ मेरे पास था। जो मेरे पास नहीं था वह थी शांति। और अगर आप शांति में नहीं हैं तो आप पैसे का क्या करेंगे? आपके पास बाहरी रूप से सब कुछ हो सकता है, लेकिन अगर आप अंदर से खाली हैं, तो यह बहुत ही अंधकारमय जगह है।’
यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की फिल्म का नया गाना रिलीज, धनश्री वर्मा बनी आइटम गर्ल; बिखेरा जलवा
लाइफ कोच बनना चाहती हैं अभिनेत्री
सोनिया ने यह भी साझा किया कि वह अब एक स्पिरिचुअल हीलर और लाइफ कोच बनना चाहती हैं। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं गहराई से अध्ययन करना चाहती हूं कि मैं वास्तव में जीवन में क्या चाहती हूं? इस इंडस्ट्री ने मुझे पहचान तो दी, लेकिन इसने मुझे शांति नहीं दी। इसने मुझे सांस लेने नहीं दिया। मैं अब और दिखावा नहीं करना चाहती। मैं अपने लिए, अपने आप में जीना चाहती हूं और एक लाइफ कोच और स्पिरिचुअल हीलर बनना चाहती हूं।’
सोनिया ने आगे कहा, ‘आप कभी नहीं जानते कि आपका जीवन कब बदल जाएगा? आप कभी नहीं जानते कि मौत कब दस्तक दे सकती है? और अगर हमने तब तक सच्चाई से जीवन नहीं जिया है, तो इस पूरे सफर का क्या मतलब है?’
यह खबर भी पढ़ें: Met Gala NYC: मेट गाला के अब तक के सबसे अजीबोगरीब लुक, प्रियंका चोपड़ा से लेकर जेंडाया का लुक शामिल
कौन हैं सोनिया बंसल?
सोनिया बंसल ‘बिग बॉस 17’ के घर से बेदखल होने वाली पहली प्रतियोगी थीं। साल 2019 में उन्होंने फिल्म ‘नॉटी गैंग’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘डुबकी’, ‘गेम सौ करोड़ का’, ‘शूरवीर’ और ‘धीरा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ‘यह बॉस’ की शूटिंग कर रही हैं, जो इंडस्ट्री छोड़ने से पहले उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है।