Tannaz Irani: तनाज ने कैंसर को बताया डरावना, बोलीं- ‘हिना खान ने पेश किया मजबूत उदाहरण’
Tannaz Irani On Breast Cancer: एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने की बात कही। उन्होंन कहा कि हिना खान ने एक मजबूत उदाहरण पेश किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना इस बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं और लोगों के सामने एक मजबूत उदाहरण पेश कर रही हैं। अब अभिनेत्री तनाज ईरानी ने कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने की बात करते हुए हिना खान की तारीफ की। साथ ही उन्होंने हिना खान के लोगों के सामने एक मजबूत उदाहरण पेश करने की भी बात कही।
‘हम सेलिब्रिटीज का कर्तव्य है कि हम कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाएं’
दिल्ली में एक इवेंट में पहुंचीं अभिनेत्री तनाज ईरानी ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के महत्व के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने हिना खान का जिक्र करते हुए कहा, “कैंसर वाकई बहुत डरावना है। हाल ही में हमारी अभिनेत्री हिना खान भी इससे लड़ रही हैं। उन्होंने सभी के लिए एक खूबसूरत उदाहरण पेश किया है। वह दिखा रही हैं कि सकारात्मक कैसे रहा जाए और इस दौरान उन्होंने शादी भी कर ली। हम कलाकारों को जनता ने प्रसिद्धि दी है और हम आप सभी की वजह से यहां हैं। तो क्या यह हमारा कर्तव्य नहीं है कि हम ऐसे संवेदनशील विषयों को उठाएं और लोगों को थोड़ा शिक्षित करने का प्रयास करें?”
हमें ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर बात करने की जरूरत है
तनाज ने आगे कहा, “हमारे देश में लोग आमतौर पर संवेदनशील विषयों पर बात नहीं करते हैं और कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। अगर हम विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात करते हैं, तो जरा सोचिए - एक गांव की महिला अपने परिवार, अपने पति या अपनी सास से इस बारे में कैसे बात करेगी? वह कैसे समझाएगी कि उसके साथ क्या हो रहा है? मुझे लगता है कि अगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री या बॉलीवुड ऐसे गंभीर विषयों पर बात करता है, तो यह जागरूकता फैलाने का सही तरीका है।”
यह खबर भी पढ़ेंः Hina Khan: 'ये छोटी छोटी खुशियां..' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने डेढ़ साल बाद बनाई अपने बालों की चोटी, लिखा नोट
ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करेगी सीरीज ‘शोस्टॉपर’
ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ‘शोस्टॉपर’ नाम से एक वेब सीरीज आ रही है। यह जल्द रिलीज की जाएगी। इस सीरीज का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता लगाने के बारे में जानकारी फैलाना है।