फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 14 fame Jasmin Bhasin mother admitted in hospital says she is strongest health update

Jasmin Bhasin: बिग बॉस फेम जैस्मीन भसीन की मां की तबीयत खराब, अस्पताल में हुईं भर्ती

Fri, 31 May 2024 02:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 31 May 2024 02:17 PM IST
सार

'बिग बॉस 14' फेम अभिनेत्री जैस्मीन भसीन की मां की तबीयत खराब है। जैस्मीन की मां अस्पताल में भर्ती हैं, जिसे लेकर जैस्मीन ने एक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 fame Jasmin Bhasin mother admitted in hospital says she is strongest health update
जैस्मीन भसीन और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806

विस्तार

जैस्मीन भसीन मनोरंजन दुनिया की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। जैस्मीन को 'बिग बॉस 14' के दौरान काफी प्रसिद्धी मिली। टेलिविजन के अलावा जैस्मीन ने पंजाबी सिनेमा में भी बेहतरीन काम किया है। जैस्मीन की मां की तबीयत खराब है, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन


जैस्मीन ने मां के लिए स्पेशल पोस्ट
जैस्मीन की मां की तबीयत खराब है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जैस्मीन ने अपनी मां की अस्पताल की एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर साझा की है। जैस्मीन की मां अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान नजर आ रही है। जैस्मीन ने फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मेरी बहादुर मां''। जैस्मीन के इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह अपनी मां से बेइंतहा प्यार करती हैं। 
विज्ञापन



जैस्मीन टीवी इंडस्ट्री और पंजाब सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं। दो हफ्ते पहले जैस्मीन ने अपनी और अली गोनी की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। यह तस्वीरें अली और जैस्मीन की मार्टियस वेकेशन की थीं। जैस्मीन ने अपने अभिनय की शुरुआत 2011 में तमिल फिल्म 'वानम' से की थी। इसके अलावा जैस्मीन साउथ की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। साउथ की फिल्म 'बिवेयर ऑफ डॉग्स' और तेलुगु फिल्म 'वेटा' में जैस्मीन के अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। भसीन को 'टशन ए इश्क' में ट्विंकल तनेजा और 'दिल से दिल तक' में टेनी भानुशाली की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 9, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी, और बिग बॉस 14 जैसे रियलिटी शोज में भी भाग ले चुकी हैं। भसीन ने 2022 में कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हनीमून' से गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म में अपनी शुरुआत की थी। निजी जीवन की बात करें तो जैस्मीन और अली गोनी एक लव बर्ड की तरह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार', एक लाख से ज्यादा टिकट बिके
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed